नीतीश अग्रवाल ने संभाला पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र का पदभार

नीतीश अग्रवाल ने संभाला पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र का पदभार।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कहा धर्मनगरी को अपराधमुक्त बनाना मुख्य लक्ष्य रहेगा।

कुरुक्षेत्र : जिला कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। पुलिस मुख्यालय पंहुचने पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार ने पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस मुख्यालय पर तैनात सभी अधिकारियों व शाखा प्रभारियों ने उनके कार्यालय में मुलाकात की।
इस बारे में जानकरी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस मुख्यालय पर तैनात सभी अधिकारियों व शाखा प्रभारियों से रुबरु होते हुए सभी का परिचय लिया। पुलिस अधिकारीयों/कर्मचारियों को कार्यालय में चलने वाली गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए हिदायत की। पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियो/कर्मचारियों को हिदायत दी कि किसी भी शाखा में किसी भी कार्य को अनावश्यक तौर से लंबित न रखा जाए। उसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालय में ड्यूटी संबंधी आवश्यक हिदायतें दी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के वैल्फेयर का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मचारी अपनी निजी अथवा विभागीय समस्या उनके समक्ष रख सकता है।
जिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संदेश देते हुए एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए है। पुलिस से संबंधित आमजन के कार्यों अथवा जनहित के कार्यों को वरीयता देते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मौका पर डीएसपी सुनील, हैड क्लर्क निरीक्षक राज कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र, प्रवाचक एएसआई संजीव कुमार, स्टैनों हवलदार रोबिन, इंचार्ज शिकायत शाखा उप निरीक्षक प्रवीण कौर, लेखाकार एसआई राजन, परिवहन शाखा प्रभारी एसआई राजकुमार, सीआरसी सुलेख चन्द, आरटीआई शाखा इन्चार्ज सहायक उप निरीक्षक हरजीत कौर, सेना क्लर्क सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह व अन्य शाखा प्रभारियों सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ डीएवी मैदान से निकाली गई कलश यात्रासप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

Thu Apr 24 , 2025
आजमगढ़ डीएवी मैदान से निकाली गई कलश यात्रासप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा। जन कल्याण की दृष्टि से धर्म और अध्यात्म की दिव्य धारा बहाने का उद्वेश्य लिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वधान में शहर के रैदोपुर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का […]

You May Like

Breaking News

advertisement