परिवार के सभी सदस्य बीमार, सिर पर नही थी छत

डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पहुंचे और तीन दिनों में बना दिया पूरा मकान।

कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : समय की ऐसी मार कि परिवार में तीन सदस्य और तीनों बीमार, सिर पर छत नहीं,परिवार को घर बनाना बन रहा था सपना। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने परिवार का दुख समझा और तीन दिनो में ही घर बना दिया। बात कर रहे हैं मंधेडी ब्लॉक के गांव मीरापुर में रहने वाले पृथ्वी सिंह की। पृथ्वी सिंह, उनकी पत्नी फुलवती व बेटा संदीप तीनो ही बीमार हैं। परिवार के पास कोई इंकम का साधन नही है। ऐसे में मकान बनाना इस परिवार के लिए सपने जैसा ही हो रहा था। इस बारे में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को जैसे ही पता चला तो सेवादारों के हाथ मदद को उठ खडे हुए। ओर देखते ही देखते इस परिवार का मकान बना कर दे दिया।
डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार डा. दलजीत व सुरेश व रामस्वरूप ने बताया कि इस परिवार की तरफ से सेवादारों को अपनी दिक्कत बताई गई थी। असल में ही परिवार मकान बनाने की स्थिति में नही था और परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सेवादारों ने निश्चय किया कि इस परिवार को मकान बनाकर देना है और सिर्फ 3 दिन के अंदर ही सेवादारों ने इस परिवार को मकान बनाकर दिया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में सेवादारों ने सेवा कार्य किया। इस दौरान मिस्त्री सेवादार मोहन लाल, कृष्ण सुलखनी, रामकुमार व सौरभ के अलावा विशाल, सुनील पाल, धर्मपाल, हर्ष पाल, सुरेंद्र, सुरेश, संजीव, विपिन अजरावर, महेशपाल के अलावा अन्य सेवादारों ने सेवा काम किया।
सेवादार तो सेवादार, फरिश्ते से कम नहीं
मकान बना देखकर पृथ्वी सिंह की आंखों में खुशी के आंसू थे। भावुक होते हुए पृथ्वी सिंह ने कहा कि उनके लिए मकान बनाना सपना हो रहा था। कमाई का कोई साधन नही है। लेकिन डेरा सच्चा सौदा के सेवादार तो सेवादार किसी फरिश्ते से कम नही हैं, जिन्होने मात्र तीन दिनों में ही उसका पूरा मकान बनाकर दे दिया। वे इसके लिए सभी सेवादारों का धन्यवाद करते हैं। वे पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी का भी धन्यवाद करते हैं, जिनकी प्रेरणा से सेवादार लगातार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।
मकान बनाने का सेवा कार्य करते सेवादार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नमो युवा रन युवा शक्ति की ऊर्जा, जोश और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

Mon Sep 22 , 2025
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नमो युवा रन को हरी झंडी देकर किया रवाना।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी की नमो युवा रन में शिरकत।5 किलोमीटर ये रन देश की तरक्की की दौड़ में हर युवा के मन […]

You May Like

Breaking News

advertisement