अब पहले से बेहतर सेवा देगी यूनियन बैंक की सगड़ी शाखा= धीरेन्द्र जैन

अब पहले से बेहतर सेवा देगी यूनियन बैंक की सगड़ी शाखा= धीरेन्द्र जैन
=जनरल मैनेजर ने किया नवीनीकृत भवन का लोकार्पण।
सगड़ी (आजमगढ़): यूनियन बैंक क्षेत्र वाराणसी के जनरल मैनेजर धीरेंद्र जैन ने जीयनपुर स्थित यूबीआई शाखा के नवीनीकृत भवन का फीता काटकर सोमवार को उद्घाटन किया। कहा कि यह बैंक अब आधुनिक तकनीकी और अन्य व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया गया है।ग्राहकों को अब यहां से और बेहतर सुविधाएं मुहैया होगी।
यूनियन बैंक जीयनपुर काफी समय से स्थापित है। जिस भवन में यह बैंक शुरू हुआ था, वह काफी जर्जर हो चुका था। बरसात के दिनों में तो पानी टपकने से ग्राहक और बैंक कर्मियों को काफी दिक्कत होती थी।
सोमवार को विशिष्ट जनों की उपस्थिति में जनरल मैनेजर वाराणसी धीरेंद्र जैन, रीजनल मैनेजर आजमगढ़ मनीष कुमार और शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया। रीजनल मैनेजर मनीष कुमार ने कहा कि सगड़ी शाखा आजमगढ़ जिले की विशिष्ट शाखा है। यहां हमारा व्यवसाय काफी अच्छा रहा है।हम ग्राहकों को सुविधा भी अच्छी देते आए हैं लेकिन बीच में थोड़ा दिक्कत हो रही थी। अब भवन के नवीनीकृत हो जाने से ग्राहकों को काफी सुविधा होगी। ब्रांच मैनेजर अखिलेश कुमार ने कहा कि अब ग्राहकों को देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सभी कामों के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित कर दिए गए हैं। इस अवसर पर सलीम फर्नीचर हाउस के सलीम अहमद ने कहा कि बैंक से ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलती है। इसे और बेहतर बनाने की जरूरत है।मनोज पांडे,अनिल सोनकर, रमेश जायसवाल, विनय चौरसिया, सुभाष कुमार प्रीमियम ब्रांच मैनेजर आदि लोगों उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार को विशाल भंडारा

Tue Jun 10 , 2025
ग्राम पंचायत लाल नगर सिपहिया व परसपुर कमद में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार को विशाल भंडारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ो भक्त ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर जिला पंचायत प्रत्याशी भाजपा युवा नेता तुलसीदास गुप्ता, सुरेश कुमार सोनी, राजेश कुमार, मनजीत सोनी, कौशल किशोर मिश्रा, […]

You May Like

advertisement