देहरादून: विधान सभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी,

वी वी न्यूज

देहरादून :विधानसभा सचिवालय ने 5 सितंबर से शुरू होने वाले मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र विधानसभा भवन देहरादून में होगा। विधायकों की ओर से अब तक 614 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश होगा।

प्रदेश सरकार ने 5 से 8 सितंबर तक विधानसभा मानसून सत्र कराने का निर्णय लिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है। 5 सितंबर को सुबह 11 बजे सत्र शुरू होगा।

पहले दिन सरकार विभिन्न विभागों के अनुदान मांगों पर अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा, अध्यादेशों को सदन पटल पर रखा जाएगा। 6 सितंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा और विधायी कार्य होंगे। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 8 सितंबर को उत्तराखंड विनियोग 2023-24 का अनुपूरक विधेयक पारित किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। मानसून सत्र के लिए पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से अब तक 614 से अधिक प्रश्न मिले हैं। इनका जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।

इसके अलावा, सरकार की ओर से सदन पटल पर कई विधेयक व वार्षिक रिपोर्ट को रखा जाएगा। सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। सबसे सदन की गरिमा व मर्यादा का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही को बेहतर ढंग से संचालित करने का आग्रह किया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज से बरेली में आक्रोश, नारेबाजी, धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

Thu Aug 31 , 2023
हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज से बरेली में आक्रोश, नारेबाजी, धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : हापुड़ थाने में महिला अधिवक्ता प्रियंका त्यागी और उनके बुजुर्ग पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई तो वकीलों ने विरोध जताया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कई […]

You May Like

Breaking News

advertisement