अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी ने शक्तिपीठ देवीकूप भद्रकाली मंदिर में की पूजा अर्चना

अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी ने शक्तिपीठ देवीकूप भद्रकाली मंदिर में की पूजा अर्चना।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के साथ वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल भी पहुंचे।

कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी : अमेरिका के विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय कर रहे अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी अपनी धर्मपत्नी सुनीता जोशी के साथ देश की 52 शक्तिपीठों में से हरियाणा की एकमात्र कुरुक्षेत्र स्थित शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल भी अपनी धर्मपत्नी के साथ थे। जिनका शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने स्वागत किया। उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शक्तिपीठ पर पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई एवं आरती की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल ने सतपाल शर्मा से शक्तिपीठ के महत्व एवं इतिहास की जानकारी ली। अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी ने बताया कि वे करीब अढ़ाई दशक कुरुक्षेत्र की धरती से ही अमेरिका गए थे। माता रानी की कृपा से ही उन्होंने अमेरिका के विभिन्न राज्यों में जे.एम.डी. ग्रुप को स्थापित कर व्यवसाय में सफलता हासिल की। इसी लिए उन्होंने अपनी सभी कंपनियों का नाम जय माता दी (जे.एम.डी.) रखकर सफलता हासिल की है। माता रानी की कृपा ही हर कार्य सफल होता है। सतपाल शर्मा ने भी नरेंद्र जोशी एवं नरेश कौशल के परिवार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गुलशन मेहरा, विक्रम श्योकंद, सौरभ सच्चर, राजेश शांडिल्य, राजीव गौड़, गगन सिंह, राम कुमार सैनी, सुरेश राणा, कृष्ण कुमार, विकास राणा इत्यादि भी मौजूद रहे।
शक्तिपीठ पर पूजा अर्चना करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन रैंक वन पेंशन के बाद पेंशन में हुई विसंगतियो को लेकर जंतर मंतर पर पूर्व सैनिकों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Mon Feb 20 , 2023
वन रैंक वन पेंशन के बाद पेंशन में हुई विसंगतियो को लेकर जंतर मंतर पर पूर्व सैनिकों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नई दिल्ली 20 फरवरी :: आज नई दिल्ली जन्तर-मन्तर पर पूर्व-सैनिको ने वन रैंक वन पेंशन के बाद पेंशन […]

You May Like

Breaking News

advertisement