ओबीसी वर्ग हमेशा से भाजपा में अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है : करण देव कंबोज

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : आज कुरुक्षेत्र लोकसभा कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक विशेष बैठक आयोजित हुई जिसमें विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई इस बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष फूल सिंह पाल ने की जिसमें मुख्यातिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज शामिल रहे बैठक में चर्चा करते हुए करण देव कंबोज ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ओबीसी मोर्चा किस प्रकार से बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाए और उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी वर्ग हमेशा भाजपा से जुड़ा हुआ है और जुड़ा रहेगा आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा में ओबीसी वर्ग 10 की 10 सीटों में रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजय दिलाएगा ओबीसी वर्ग हमेशा से भाजपा में अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है । इस मौके पर यमुनानगर के मेयर श्री मदन चौहान, पानीपतकी मेयर श्रीमती अवनीत कौर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल, भाजपा कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष श्री रवि बतान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सैन व रमेश पाल नोहनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव कर्म सिंह , ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत डांगी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रमुख कुलदीप बडोला, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख राकेश कुमार गौतम, पंचकूला ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील धीमान, ओबीसी मोर्चा अम्बाला के जिला अध्यक्ष सतीश धीमान, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री तरुण धीमान, जिला सचिव रविन्द्र कश्यप,भाजपा कुरुक्षेत्र सोशल मीडिया के जिला सहप्रमुख कृष्ण गोपाल शर्मा व अन्य भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु बैठक में मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा मखू में एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Thu Apr 18 , 2024
फिरोजपुर 18 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= दिव्या ज्योति जागृति संस्थान के द्वारा मखू में एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम किया गया ।जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रितेश्वरी भारती जी ने विचार देते हुए कहा की ध्यान मानसिक शांति का उपाय है। हमारी सनातन भारतीय संस्कृति […]

You May Like

advertisement