भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से मिले

भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से मिले।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आयुष योग सहायकों के माध्यम से गीता के दिव्य ज्ञान को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का आवाहन।

कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल : हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य एवं भारतीय योग संस्थान हरियाणा प्रान्त इकाई के पूर्व संगठन मंत्री डा. मनीश कुकरेजा, जिला प्रधान के.के. कौशल, आयुष विभाग में कार्यरत आयुष योग सहायकों में रोहतास, वीरेंद्र व हरदीप ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से गीता ज्ञान संस्थानम में औपचारिक भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने आयुष योग सहायकों से आवाहन किया कि पूर्ण रूप से योग को समर्पित ग्रंथ श्रीमद भगवत गीता के ज्ञान को ग्राम स्तर तक पहुंचाएं ताकि भगवान श्री कृष्ण की अमृत वाणी से स्फुटित दिव्य ज्ञान ग्राम स्तर के जनमानस तक प्रवाहित किया जा सके। आयुष योग सहायकों ने आश्वासन दिया कि वे इस पुनीत कार्य को सम्पन्न करने हेतु भरसक प्रयास करेंगे।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि शीघ्र ही गीता ज्ञान संस्थानम के गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु बांसुरी प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाएगा। ताकि भगवान श्री कृष्ण के मुख से लगे पवित्र वाद्य की गूंज चारों और सुनाई दे। प्रशिक्षण डा. मनीश कुकरेजा द्वारा दिया जायेगा। वह अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने श्री गीता के पवित्र ज्ञान को ग्राम स्तर तक पहुंचाने की इच्छा जताई।
भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारी एवं आयुष योग सहायक गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बढ़ती गर्मी के अहसास से प्यास बुझाने के लिए निम्बू पानी, शिकंजवी व गन्ने के रस की डिमांड बढ़ी

Wed Apr 19 , 2023
बढ़ती गर्मी के अहसास से प्यास बुझाने के लिए निम्बू पानी, शिकंजवी व गन्ने के रस की डिमांड बढ़ी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 गर्मी ने करवाया जून महीने की तपन का अहसास। कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी उत्तर भारत के अन्य हिस्सों […]

You May Like

advertisement