25 अगस्त 2023 को क्रीड़ा भारतीय ‌द्वारा एम.जे.पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद स्मृति खेल प्रतियोगिता का किया जायेगा आयोजन

25 अगस्त 2023 को क्रीड़ा भारतीय ‌द्वारा एम.जे.पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद स्मृति खेल प्रतियोगिता का किया जायेगा आयोजन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : 25 अगस्त 2023 को क्रीड़ा भारती बरेली द्वारा एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद स्मृति खेल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष डॉक्टर शिवराम शर्मा ने कहा इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन, टेविल टेनिस, मिक्स नेट वाल, निशानेवाजी, योग एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। अगले माह क्रीकेट, ताइकांडो, हाॅकी, फुटवाल, वालीवाल, कबड्डी, खोखो, एथलेटिक्स, गिल्ली डंडा आदि की प्रतियोगिताऐं डोरीलाल स्पोर्टस स्टेडियम बरेली में कराई जाऐंगी। विजेता खिलाडियों को मैडल एवं प्रमांणपत्र आदि देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला संपर्क प्रमुख बंटी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया शतरंज, खोखो, कबड्डी एवं गिल्ली डंडे के विजेता चार-चार खिलाड़ियों को क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। साथ ही क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित क्रीड़ा ज्ञान आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 3 सितम्बर 2023 को सुवह 10 बजे से किया जाएगा जिसमें विजेताओं को लगभग 5 लाख रूपयों के पुरस्कार दिए जाऐंगे। इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों को https://kreedabahrati.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उपरोक्त किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ीयों को 25 अगस्त 2023 की सुवह 9 बजे एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के स्पोर्टस विभाग में आकर रजिस्ट्रशन कराना होगा। किसी भी खेल की विस्तृत जानकारी हेतु धर्मेंद्र शर्मा मो. 9837037831 या डाॅ. शिव राम शर्मा मो. 9897019073, अथवा बंटी ठाकुर (संपर्क प्रमुख क्रीड़ा भारती, जिला बरेली) से मो. 8077064600 पर संपर्क कर सकते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ : न्याय की आश में पीड़ित पहुचीं पुलिस अधीक्षक के दरबार

Fri Aug 25 , 2023
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छांव निवासी निर्जला पत्नी राजेश सोनकर उर्फ अजय ने बताया कि विपक्षी राजेश सोनकर ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ नाजायज शारीरिक संबंध बनाता रहा जिससे मैं गर्भवती हुई जिससे एक बच्ची पैदा हुई सृष्टि उम्र लगभग 4 वर्ष है जब हमने शादी […]

You May Like

Breaking News

advertisement