9 अगस्त को कन्नौज की तिर्वा तहसील के झउआ गांव में तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

*9 अगस्त को कन्नौज की तिर्वा तहसील के झउआ गांव में तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

कन्नौज । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्रांति दिवस 09 अगस्त को कन्नौज की तिर्वा तहसील के झउआ गांव में तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करेंगे और गांव के सभी लोगों को राष्ट्रीय ध्वज देकर हर घर तिरंगा फहराने की अपील करेंगे।
अखिलेश हर नागरिक से अपने अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण करने की भी अपील करेंगे। झउआ गांव में ही वह क्रांति दिवस पर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से भेंट कर उन्हे सम्मानित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 09 अगस्त सन 1942 का दिन राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक दिवस था। आजादी के लिए संघर्ष करने वाले शहीदों को नमन करने का दिन है। उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का दिन है। 08 अगस्त सन 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बंबई में अंग्रेजों भारत छोड़ो का प्रस्ताव रखने के साथ देश को करो या मरो का मंत्र दिया था। अंग्रेजी सरकार के दमन चक्र के बाबजूद नौ अगस्त सन 1942 को अरुणा आसफ अली ने मुंबई के ग्वालियर टैंक मैदान में तिरंगा फहराकर ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी थी।
समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने भूमिगत आंदोलन को गति दी और डा राममनोहर लोहिया और उषा मेहता ने आज़ाद रेडियो के माध्यम से क्रांति की लौ तेज की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने लहराया परचम</em>

Thu Aug 4 , 2022
युवा केंद्र जनपद कन्नौज के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने लोकगीत,लोकनृत्य तथा एकांकी में प्रतिभाग किया। छात्राओं के नाम अंशिका,नेहा पाल, यशी वैश्य, रागिनी सिंह,छवि, शालिनी पाल वैष्णवी,निशा पाल, प्रज्ञा तिवारी, निवेदिता पांडेय,रजनी,तथा तृप्ति सिंह हैं। इन छात्राओं ने जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में […]

You May Like

advertisement