फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से फिरोजपुर छावनी के गौशाला में जाकर गौ माता की सेवा की और चारा खिलाया

फिरोजपुर 31 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

श्री शैलेंद्र (बबला) एवं मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ ने बताया कि बीते 3 वर्षों से हमारी संस्था प्रत्येक रविवार को आ कर
गौमाता की सेवा करती आ रही है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में गाय का विशेष स्थान है। गौमाता में 33 करोड़ देवी देवता वास करते हैं और यह हमारे लिए पूजनीय है। उन्होंने गौ माता में बेअंत गुण बताएं और कहा कि गौ माता का दूध पृथ्वी पर अमृत समान है। इसके सेवन से जन्मजात बच्चे से लेकर बूढ़े रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है।

श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि “खेतों में गौ माता के गोबर से हम सोना उपजाएं भारत की पावन भूमि से कटता गोवंश बचाएं” उन्होंने सरकार से मांग की है कि गौ माता की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए और जो गौ माता जगह-जगह आवारा घूम रही है उनके लिए गौशाला की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए।

इस मौके पर श्री शैलेंद्र (बबला) मुकेश (जिम्मी) कक्कड़, कुलदीप शर्मा, भारत भूषण जैन, तरुन चानना, सपन वाटस, अजय अरोड़ा, विकास वासी, टोनी ढींगरा और गौरी शंकर इत्यादि ने गाय को चारा खिलाने की सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर छावनी की ओर से धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज का जन्म दिवस श्रद्धा भावना के साथ धूमधाम से मनाया और साथ में उन्हीं की याद में पौधारोपण भी किया गया</em>

Sun Jul 31 , 2022
फिरोजपुर 31 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= श्री बाला जी और जगद्गुरू शंकेराचार्य जी महाराज की कृपा से श्री आदित्य एवम आनंद वाहिनी फिरोजपुर, श्री ब्राह्मण सभा कैंट पंडित नन्द लाल किरोड़ी मल नन्द लाल धर्माथ सभा ने धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज का जन्म दिवस बहुत धूम धाम […]

You May Like

advertisement