राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फिरोजपुर छावनी शाखा की ओर से श्री विजयदशमी उत्सव एवं संघ स्थापना दिवस, श्री रामबाग फिरोजपुर छावनी में मनाया गया। जिसमें लगभग 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया

(पंजाब) फिरोजपुर 12 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फिरोजपुर छावनी शाखा की ओर से श्री विजयदशमी उत्सव एवं संघ स्थापना दिवस आज श्री राम बाग फिरोजपुर छावनी में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में फिरोजपुर छावनी के लगभग 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। श्री जितेंद्र जी सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख एवं माननीय श्री अशोक पुरी जी संघचालक फिरोज़पुर नगर,ने शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य वक्ता श्री जितेंद्र जी सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख जी ने अपने संबोधन में संघ के इतिहास पर रोशनी डाली और बताया कि संघ 1925 में इस सोच के साथ बनाया गया कि हमारा भारत सभी प्रकार से समृद्ध होते हुए भी जो बार-बार गुलाम होता रहा है, अब दोबारा कभी गुलाम ना हो उसके लिए भारतीय नागरिकों में राष्ट्रभक्ति का भाव भरा जाए।
स्वतंत्रता आंदोलन में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा की गई भागीदारी का भी उन्होंने उल्लेख किया। संघ द्वारा समय-समय पर देश की जरूरत के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्र में संघ द्वारा स्थापित किए गए अलग-अलग संगठनों जैसे विद्यार्थियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शिक्षा क्षेत्र में विद्या भारती, मजदूरों में भारतीय मजदूर संघ, वनवासी लोगों के लिए वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा क्षेत्र में सेवा भारती, सामाजिक कार्यों में भारत विकास परिषद, राजनीतिक क्षेत्र में जनसंघ आदि की स्थापना का भी जिक्र किया। संघ द्वारा स्थापित यह सभी संगठन आज विश्व में अपने क्षेत्र के सबसे बड़े संगठन है।
उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वे संघ के इस शताब्दी वर्ष में पांच परिवर्तन के द्वारा अपने जीवन में *समरसता, सद्भाव, पर्यावरण सुरक्षा की भावना, स्वदेशी का स्वभाव, परिवार प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्यों का पालन लेकर आएं।
उन्होंने सभी आए हुए लोगों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन शाखा में आकर संघ से जुड़ें और समाज कार्य में सज्जन शक्तियों के साथ अपना सहयोग करें ताकि देश में दुर्जन शक्तियों का विनाश हो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य संघ और समाज को एकरूप एवं एकाकार करना है।
इस कार्यक्रम में नगर संघचालक माननीय अशोक पुरी जी, नगर कार्यवाह हरीश कुमार, शाखा कार्यवाह श्री सीताराम जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सुरेंद्र राजपूत, श्री उदय प्रकाश जी, श्री राधे श्याम मनोज आर्या दीपक वर्मा विपिन गर्ग आदि भी उपस्थित रहे।