फिरोजपुर 31 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
श्री बाला जी और जगद्गुरू शंकेराचार्य जी महाराज की कृपा से श्री आदित्य एवम आनंद वाहिनी फिरोजपुर, श्री ब्राह्मण सभा कैंट पंडित नन्द लाल किरोड़ी मल नन्द लाल धर्माथ सभा ने धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज का जन्म दिवस बहुत धूम धाम से मनाया गया।
शिवम कौशिक जी और उनके साथियों ने प्रभु चरणों मे भक्ति संगीत “आपकी कृपा से सब काम हो रह है” ने वातावरण भक्ति मय कर दिया। आनंद वाहिनी की सदस्यों ने संकीर्तन किया। वरिष्ठ सदस्य सतपाल खुराना ने “ठुमक ठुमक चले हनुमाना” भजन ने आए हुए भत्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। श्रीमती अलका गुप्ता ने महराज श्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि आज धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज का जन्म दिवस है। स्नातन धर्म के सिद्धान्त को आम लोगो तक पहुंचाने तथा गाय माता की रक्षा के लिए जो प्रयास उन्होंने किए वो सराहनीय है। दिल्ली जंतर मंतर पर किया हुआ आंदोलन को कोई भूला नहीं सकता। फिरोजपुर का सौभाग्य हैं कि महाराज श्री ने अपने कर कमलों से श्री संस्कृत पाठशाला फिरोजपुर छवानी में यज्ञ करवाया था।पुरी के वर्तमान शंकरावर्य उन्हीं के शिष्य है।
कैंट हॉस्पिटल के अन्दर पौधारोपण किया गया। संकीर्तन के बाद परशाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर सर्व श्री सतपाल खुराना , प्रोफेसर ललित मोहन गोयल किरण गोयल , मदन उनियाल, मीना उनियाल मेंबर पंचायत,
,विशाल गुप्ता ,सतीश शर्मा, विनोद गुप्ता , विनोद गोयल , विमल अग्रवाल , बालकृष्ण शर्मा लक्ष्मी , आसपास के बच्चे,अभिषेक पांडे
आदि शामिल हुए।