सरहदी लोक सेवा समिति फिरोजपुर की ओर से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर विशेष प्रोग्राम “एक शाम देश के नाम, आओ मिलकर गाए राष्ट्रीय गान

सरहदी लोक सेवा समिति फिरोजपुर की ओर से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर विशेष प्रोग्राम “एक शाम देश के नाम, आओ मिलकर गाए राष्ट्रीय गान”

फिरोजपुर 11 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

सरहदी लोक सेवा समिति फिरोजपुर की ओर से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर एक विशेष प्रोग्राम “एक शाम देश के नाम, आओ मिलकर गाए राष्ट्रीय गान” दिनांक 14 अगस्त 2022 शाम 6:15 पर हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कच्चा जीरा रोड, फिरोजपुर शहर पर रखा गया है। जिसमें शहर के गणमान्य अतिथि पहुंच रहे हैं। माननीय श्री मनोज कुमार जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच पधार रहे हैं।

श्री धर्मपाल बंसल चेयरमैन एसबीएस एवं हारमनी आयुर्वेदिक कॉलेज, उपाध्यक्ष पंजाब सरहदी लोक सेवा समिति ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के दिशा निर्देशों के तहत हर-घर तरंगा मुहिम के तहत हम लोगों ने अभी तक 260 तिरंगा वितरण करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। डॉक्टर कमल बागी ,सुबोध कक्कड़, राकेश प्रभाकर ,प्रोफेसर रुद्रा, लालो हांडा, डॉ: सुबोध कक्कड़, गतिन्द्र कमल इत्यादि बड़ी संख्या में फिरोजपुर के गणमान्य व्यक्तियों को तिरंगा वितरण किया जा चुका है।

श्री कमल कालिया जिला अध्यक्ष सरहदी लोक सेवा समिति फिरोजपुर ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है। कि जब पूरा देश आजादी के 75वें अमृत महा उत्सव को मना रहा है। लाखों शूरवीर योद्धाओं ने अपना खून देकर देश को आजाद करवाया था। अब देश की आजादी को संभाल कर रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है। भीष्म पितामह ने कहा था देश की सीमाएं माता के वस्त्रों के समान होती हैं। जिसकी रक्षा करना पुत्र का प्रथम कर्तव्य होता है। इसलिए सरहदी लोग सेवा समिति के सदस्य भारतवर्ष की सीमाओं की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने तक तैयार हैं। ऐसा ही जज्बा “एक शाम देश के नाम आओ मिलकर गाए राष्ट्रीय गान” कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी को दिखाने की कोशिश की जाएगी। इसलिए आप सभी अपने संगी साथियों समेत समय पर पहुंचने की कृपा करें और रात्रि भोज की व्यवस्था भी प्रबंधकों द्वारा की गई है।

तिरंगा वितरण करने और प्रोग्राम को संपूर्ण करने में श्री धर्मपाल बंसल उपाध्यक्ष (पंजाब) कमल कालिया अध्यक्ष जिला फिरोजपुर सरहदी लोक सेवा समिति, मुकेश गोयल, अशोक गर्ग, महिंद्र पाल बजाज ,
हरजिंदर सिंह ,शिवराम, पृथ्वी मोंगा, रोहित शर्मा का रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़ : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत होमगार्ड विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu Aug 11 , 2022
आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज मेंहोमगार्ड विभाग ने भी आज अपने बी ओ अवैतनिक कमांडर अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर अवैतनिक प्लाटून कमांडर सबके साथ मिलकर के आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम स्वतंत्रता सप्ताह तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें करीब 25 होमगार्ड के जवान अपने वर्दी […]

You May Like

advertisement