फिरोजपुर छावनी के ग्वालटोली में विश्व हिंदू परिषद सदस्यों की ओर से श्री राधा कृष्ण मंदिर में हवन यज्ञ कर भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई
(पंजाब)फिरोजपुर 12 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
फिरोजपुर छावनी के ग्वाल टोली में श्री राधा कृष्ण मंदिर में हवन यज्ञ कर भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा प्रथम वर्षगांठ बड़े हर्षोउल्लास से मनाई गई। प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख पंडित करण त्रिपाठी जी ने बताया कि यह शुभ दहाड़ा हमें ऐसे ही नसीब नहीं हुआ इसमें लाखों श्री राम भक्तों का बलिदान हुआ है। इस पर्व को प्रत्येक वर्ष महादीपावली के तौर पर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें हिंदू कैलेंडर को मानते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी हो, दीपावली हो, होली का पर्व हो, दशहरा हो सभी पर्व हिंदू कैलेंडर के अनुसार ही मनाने चाहिए।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सुनील दत्त, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख करन त्रिपाठी, विभाग अध्यक्ष हरीश गोयल, विभाग सेवा प्रमुख संजीव शर्मा, विश्व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला संगठन मंत्री अजय जैन, विहिप जिला अध्यक्ष विजय बहल, जिला मंत्री नरेश गोयल, सतसंग प्रमुख सुरजीत पासी, मठ मंदिर अचर्क संपर्क प्रमुख कैलाश शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल धवन, छावनी नगर अध्यक्ष तरसेम पाल शर्मा व बजरंग दल नगर संयोजक मनी पेहवाल, भीम पेहवाल, हनी प्रभाकर, विकास गुप्ता, मनोज आर्या, तरुण शर्मा व सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी उपस्थिति रही।
प्रांत मंत्री श्री सुनील दत्त ने भी अपने विचार व्यक्त किये और आगामी आने वाले त्योहारों की जानकारी दी। उन्होंने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।
मंदिर कमेटी की ओर से प्रसाद व चाय और बिस्कुट का लंगर भी लगाया गया था।