महाशिवरात्रि पर्व पर महा मंडलेश्वर धाम पर भक्तों की उमड़ी भीड़, मंदिरों में सुबह से लगे हर हर महादेव के जयकारे

महाशिवरात्रि पर्व पर महा मंडलेश्वर धाम पर भक्तों की उमड़ी भीड़, मंदिरों में सुबह से लगे हर हर महादेव के जयकारे
मेहनगर आजमगढ़
देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मेहनगर के प्रसिद्ध महा मंडलेश्वर धाम मंदिर में सुबह से शिव भक्तों की लंबी कतारे लगी, हर हर महादेव के जय घोष के साथ बढ़ती भीड़ की परवाह किये बिना ही लोगों ने स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बेलपत्र चढ़ाया। शिव मंदिरों पर सबसे अधिक भीड़ महिलाओं व लड़कियों की रही जहां माथे पर चंदन रोली का टीका लगाकर हाथ मे मोबाइल लिए लड़कियों ने खूब सेल्फी ली। गुरु शिष्य परंपरागत को जीवंत रखने वाला यह प्राचीन मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है जहां स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक कर लोगों ने प्रसाद चढ़ाया । मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से भगवान शिव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं। शिव मंदिरों में बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया। महाशिवरात्रि पर किए गए पूजन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन व्रत रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यहां प्राचीन काल से ही महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं मंदिर के पास एक बड़ा पोखरा है बताया जाता है की इस पोखरे में स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते है भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई थी जो भीड़ को देखते हुए काफी मुस्तैद थे वहीं क्षेत्र के भंवरपुर तरवां करनेहुवा महादेव घाट लखराव पोखरा गौतमेश्वर महादेव मंदिर खजुरा आदि जगहों पर रामायण कीर्तन के साथ पूजा पाठ होता रहा