उत्तराखंड: 13 अक्टूबर को सुहागिनों का महापर्व,पति की लंबी उम्र के लिए इन चीजों से करे परहेज,

देहरादून  : गुरुवार यानी 13 अक्‍टूबर को सुहागिनों का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस साल करवाचौथ पर पांच शुभ संयोग बन रहे हैं। लेकिन सुहागिन महिलाओं को कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों को इस दिन कुछ चीजों का परहेज करना होगा। आइए जानते हैं इनके बारें में …..

करवाचौथ पर इन चीजों से करें परहेज

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की परिसर स्थित श्री सरस्वती मंदिर के आचार्य राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सौभाग्यवती महिलाओं की ओर से करवा चौथ का निर्जला व्रत किया जाता है।

पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं सुहागिनें

करवा चौथ का व्रत करने से विशेष रूप से सौभाग्यवती महिलाओं को उनके पति की दीर्घायु और कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रती महिलाओं को कुछ चीजों का परहेज करना चाहिए।

सफेद वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए।

काले एवं सफेद वस्त्रों का परित्याग करना चाहिए।

वाद-विवाद से बचना चाहिए।

सिलाई का काम अर्थात सुई-धागा आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ऐसा करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

करवा चौथ की पूजा का शुभ मूहुर्त

पूजा का समय – पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट से दोपहर 12 बजकर पांच मिनट के मध्य

अपराह्न चार बजकर पांच मिनट से शाम पांच बजकर 50 मिनट के मध्य

चंद्रमा के उदय का समय – रात में आठ बजकर पांच मिनट पर

करवाचौथ पर बन रहे पांच शुभ संयोग

इस साल करवा चौथ पर पांच शुभ संयोग बन रहे हैं। जो इस प्रकार हैं:

लक्ष्मी नारायण योग

बुधादित्य योग

सर्वार्थ सिद्धि योग

गुरु और बुध अपनी राशि में संचरण करेंगे

चंद्रमा अपनी उच्च राशि में विराजमान होगा

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे अम्ब अंदौरा - नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ

Wed Oct 12 , 2022
माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे अम्ब अंदौरा – नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ फिरोजपुर 12 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए स्वदेशी तकनीक से बनी आत्मनिर्भर भारत की पहचान, देश की चौथी वन्दे भारत […]

You May Like

Breaking News

advertisement