जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा नेताओं ने किया नमन, मंदिर व कब्रिस्तान में किया वृक्षारोपण

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा नेताओं ने किया नमन, मंदिर व कब्रिस्तान में किया वृक्षारोपण

समाजवादी मूल्यों के सशक्त प्रतीक थे जनेश्वर मिश्र : डॉ. शशिकांत शर्मा

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ‘छोटे लोहिया’ स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मनाई गई, जँहा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन समानता, सामाजिक न्याय, ईमानदारी और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को समर्पित रहा। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद, अन्याय, पाखंड और सामाजिक कुरीतियों का डटकर विरोध किया। केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने किसानों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं तथा वंचित वर्ग के हितों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया। डॉ. शर्मा ने कहा कि छात्र राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति तक का उनका सफर संघर्ष, सादगी और समाजवादी विचारधारा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाते हुए नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ लोकतंत्र और समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के उपरांत डॉ. शशिकांत शर्मा ने श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए ग्राम रामचंद्र किशुनपुर स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर परिसर तथा शहर के सैयद राजन कब्रिस्तान में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद, राजेश मौर्य, जिला सचिव शिवनारायण सोनकर, श्रवण आजाद, अरुण प्रताप यादव, पप्पू, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फहीम अहमद, सलोन के पूर्व प्रत्याशी सुरेश निर्मल, बलराज राणा, बब्बू भाई सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय वन महोत्सव गांव अटवान में मनाया जाएगा कल: विश्राम कुमार मीणा

Wed Aug 5 , 2026
सीएआरडीबी के अध्यक्ष सुभाष कलसाना मुख्य रूप से करेंगे कार्यक्रम में शिरकत। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय वन महोत्सव का 7 अगस्त को गांव अटवान की पंचायत भूमि पर पौधे रोपित कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement