Uncategorized
सावन महीने के आखिरी सोमवार को शिव भक्तों द्वारा भोलेनाथ के प्रति अटूट प्रेम देखने को मिला

(पंजाब) फिरोजपुर 05 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
फिरोजपुर के सभी मंदिरों में सावन महीने के आखिरी सोमवार को शिव भक्तों का भोलेनाथ के प्रति अटूट प्रेम देखने को मिला।
सावन महीने के आखिरी सोमवार को सभी भक्तों ने भोलेनाथ पर गंगाजल, बेलपत्र भांग आदि से भोले बाबा का अभिषेक किया। ऐसे ही फिरोजपुर छावनी के समाज सेवक विपन गर्ग ने अपने परिवार के साथ पंजाब महावीर दल मंदिर बाजार नंबर 1 फिरोजपुर छावनी में भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया और भोले बाबा से विश्व कल्याण और सुख शांति की कामना की। उन्होंने हरिद्वार से फिरोजपुर कावड़ श्री छबीला मंदिर में चढ़ाई। इसी तरह सभी मंदिरों में भोले बाबा का रुद्राभिषेक और पूजन किया गया। फिरोजपुर के सभी मंदिरों में भोले बाबा के भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला।