Uncategorized

हनुमान जन्मोत्सव पर दक्षिणा काली पीठ में दो दिवसीय राम चरित मानस के अखंड पाठ व भंडारे का आयोजन

पिहोवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 27 मार्च : मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिणा काली पीठ धाम में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए काली पीठ धाम के व्यवस्थापक स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि पीठाधीश्वर श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में बाल रूप हनुमान मंदिर में 31से 1 अप्रैल तक दो दिवसीय श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ, भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि 31 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे रामचरित मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ होगा तथा 1 अप्रैल बुधवार को पाठ का समापन, भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारा होगा। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी विपिन काहडा एवं विनोद डोलिया सम्मिलित लेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिला संकीर्तन मंडल, दक्षिणा काली पीठ संकीर्तन मंडल, पृथ्वेश्वर महादेव मंदिर (बड़ा शिवालय) संकीर्तन महिला मंडल, महिला सनातन सेवा समिति, जय श्री राम संकीर्तन मंडल, श्री एकादशी संकीर्तन मंडल सहित अनेक संस्थाओं सहित नगर की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थान के प्रतिनिधियों सहित गणमान्यजन व श्रद्धालु शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel