Uncategorized
माता जानकी जयंती फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में माता रानी की चौंकी का आयोजन किया गया

माता जानकी जयंती फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में माता रानी की चौंकी का आयोजन किया गया
फिरोजपुर 10 फ़रवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों ने माँ सीता जानकी जयंती जन्मदिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के उपलक्ष्य में माता रानी की चौंकी का आयोजन करके माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सरबत के भले के लिए अरदास की गई। भक्तिमय माहौल में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। सर्वप्रथम राष्पिंदर शास्त्री ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूजा अर्चना की और फिर श्रीमती सविता सेठी और श्री राजीव सेठी द्वारा शिव संध्या आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रीमती सविता सेठी और श्री राजीव सेठी द्वारा ज्योति प्रचंड की गई। तत्पश्चात माता रानी की चौंकी का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व श्री राम सेना और श्री रजनीश वढेरा ने किया। सभी ने मिलकर कीर्तन श्रवण किया। राष्पिंदर शास्त्री, रजनीश वढेरा की टीम ने माता रानी की सुंदर भेंटों का गुणगान किया। इस अवसर पर श्रीमती सविता सेठी का जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया गया। सभी ने जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर पुरुषोत्तम चावला, वंश नारंग, सुनीता कटारिया और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।




