श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री ब्राह्मण सभा नमक मंडी की ओर से फिरोजपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को लेकर निकाली भव्य शोभायात्रा

फिरोजपुर 17 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

ब्राह्मण सभा नमक मंडी की ओर से फिरोजपुर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान श्री राम एवं भगवान श्री परशुराम जी के स्वरूप त्यार करके आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल व पंडित लेखराज त्रिपाठी द्वारा उनकी पूजा अर्चना की गई। स्वामी चंद्रशेखरआनंद, गौरव भास्कर, हीरा सोढ़ी, सुखपाल सिंह (नन्नू) पृथ्वी पुगल, दविंदर बजाज, रिंकू ग्रोवर, ऋषि शर्मा, अशोक बहल, अजय जोशी,जिपी शर्मा, विनोद शर्मा,दविंदर नारंग, अरुण पूगल, सचिन नारंग, अश्वनी ग्रोवर, सूरज मेहता, दीपक जोशी, प्रदीप चानना, कमलेश वोहरा, राजेश सचदेवा, तरसेम अरोड़ा एवं कई संस्थाओं के प्रतिनिधि पूजा में शामिल हुए। भगवान को रथों पर बिठाकर शोभा यात्रा के आगे आगे चलाया गया। खूब आतिशबाजी चलाई गई शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ श्री राम भक्तों द्वारा जय श्री राम के जयकारे लगाते मेंन बाजार होते हुए दिल्ली गेट श्री कृष्ण मंदिर, निर्धन निकेतन मंदिर, डॉ: साधु चंद चौक से होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बाजार वालों की ओर से पुष्प वर्षा की गई जगह-जगह प्रसाद की सटालें लगाई गई। जमकर आतिशबाजी चलाई गई। बड़ी संख्या में प्रभु श्री राम भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए।

ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रवीन शर्मा, चेयरमैन अरुण मछराल, कोषाध्यक्ष पीके सलवान, परमवीर शर्मा, नरेश शर्मा ने आए हुए सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सहयोग देने के लिए तहि दिल से धन्यवाद किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की: सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर ए आर टी ओ निकली सड़कों पर,

Thu Jan 18 , 2024
अरशद हुसैन रूडकी .सड़क सुरक्षा जागरूक माह को लेकर आज आरटीओ रुड़की ने अभियान चलाया जिसमें बिना हेल्मेट और सीट बैल्ट पहने लोगों को फूल दिए गए वही नियमों का पालन करने वालों को चाकलेट दी, साथ ही सड़क सुरक्षा के तहत एक शॉट फ़िल्म भी दिखाई और लोगों को […]

You May Like

advertisement