![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/13-2.png)
यशपाल सिंह की रिपोर्ट
मेंहनगर थाना क्षेत्र में डेढ़ लाख की बकरियों की हुई चोरी
मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ लाख की बकरियां चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हैं। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सेर्रा गांव के नोनरा का पूरा गांव निवासी सीताराम पाल पुत्र स्व. शिवपाल भेड़ व बकरी पालन किया। जिससे उसके परिवार की आजिविका चलती है। शुक्रवार की रात उसके घर पास ही बकरियां बंधी हुई थी। रात में अज्ञात लोग आए 25 बकरियो को उठा ले गए। जिसकी कीमत डेढ लाख बताई जा रही । लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। पीड़ित ने आस-पास बकरियों की तलाश की। कुछ पता न चलने पर पीड़ित ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।