पैरालीगल वालिंटियर्स का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

कोण्डागांव, 21 अगस्त 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय की अध्यक्षता एवं उनकी उपस्थिति में जिला कोण्डागांव एवं जिला नारायणपुर के समस्त थाना में पदस्त पैरालीगल वालिंटियर्स एवं समस्त लीगल एड कीनिक, प्रबंध कार्यालय में कार्यरत पैरालीगल वालिंटियर्स का एक दिवसीय कार्यशाला बैठक रखा गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पैरालीगल वालिंटियर्स को विधिक सहायता, जनजागरूकता, मध्यस्थता, बाल एवं महिला अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों का संरक्षण, मानव तस्करी रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास तथा नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन, विधिक सेवाओं की पहुंच और न्याय तक सबकी समान पहुंच सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण स्तरों एवं अंधूरूनी स्तरों में प्रचार प्रसार कर उनकी सहायता करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिकार मित्रों को संबोधित करते हुए उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया और कहा कि पैरालीगल वालिंटियर्स, समाज के उन अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में सेतु का कार्य करते हैं, जिन्हें विधिक जानकारी या सहायता की आवश्यकता होती है यह कार्य सेवा और सर्मपण का परिचायक होता है। साथ ही समाज के वंचित, निर्धन और हाशिए पर स्थित लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने हेतु जोर दिया।
साथ ही सचिव ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से व्यापक रूप से विधिक जागरूकता शिविर आयोजन करने का निर्देश दिया गया। तथा माननीय नालसा एवं सालसा के समस्त योजनाओं से आमजनों को लाभ दिलाने में मदद करते हुए उन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया तथा आयोजित नेशनल लोक अदालत आगामी 13 सितम्बर 2025 को होने वाली नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु अनिवार्य रूप सामुदायिक स्तरों, ग्राम पंचायतों एवं हाट-बाजारों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु समस्त पैरालीगल वालिंटियर्स को निर्देशित किया गया। ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय पाने से वंचित ना रहे।
इसी दौरान प्रतिधारक अधिवक्ता मेडिएटर अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट ने भी मध्यस्थता की जानकारी देते हुए इसे आमनागरिकों तक अधिक से अधिक प्रचार करने हेतु प्रेरित किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का किया निरीक्षण

Thu Aug 21 , 2025
कोण्डागांव, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला चिकित्सालय के पीछे निर्माणाधीन सीसीएचबी भवन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ 06 माह में पूरा कराने हेतु सीजीएमएससी के अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement