भर्ती हेतु एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 19 सितम्बर को

54 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

कोण्डागांव, 15 सितम्बर 2025/ जिला कोण्डागांव एवं अन्य जिले के शिक्षित युवक-युवतियों के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 19 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जिला कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में कुल 54 पदों पर भर्ती ली जाएगी। इसमें निजी नियोजक अरुण ऑटोव्हील्स टाटा मोटर में सेल्समैन के 10 पद, वीदेशी में कम्प्यूटर ऑपरेटर के एक पद, सर्विस वेटर के 5 पद, हाउसकीपिंग के 03 पद, एलआईसी ऑफ इंडिया में बीमा सखी के 25 पद एवं रूरल कैरियर एजेंट के 10 पद पर भर्ती किया जाएगा।
इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र में नियोजित होने के इच्छुक एवं पात्र युवक एवं युवतियां अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार एवं पैनकार्ड आदि मूल दस्तावेज, छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उक्त दिवस को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी

Mon Sep 15 , 2025
जनदर्शन में प्राप्त 38 आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के दिये निर्देश जांजगीर-चांपा 15 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता […]

You May Like

advertisement