वन रैंक वन पेंशन के बाद पेंशन में हुई विसंगतियो को लेकर जंतर मंतर पर पूर्व सैनिकों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

वन रैंक वन पेंशन के बाद पेंशन में हुई विसंगतियो को लेकर जंतर मंतर पर पूर्व सैनिकों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नई दिल्ली 20 फरवरी :: आज नई दिल्ली जन्तर-मन्तर पर पूर्व-सैनिको ने वन रैंक वन पेंशन के बाद पेंशन में विसंगतियो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। दस हजार से भी ज्यादा पूर्व-सैनिको ने जन्तर-मन्तर पर धरने प्रदर्शन में शिरकत की।
पूर्व-सैनिक अधिकार रक्षक महासंघ (रजि) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजदीप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वन रैंक वन पेंशन II के बाद सैनिको की पेंशन मे जो विसंगतीया आ गयी है उनको तुरंत दूर किया जाना चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट जी के पाठक ने पेंशन के मुद्दे पर कहा कि अधिकारी और जवानो की पेंशन का जो रिविजन हुआ है वह अन्यायपूर्ण है अधिकारियो की वेतन वृद्धि जिस अनुपात में हुई है जवानो की भी उसी अनुपात में होनी चाहिए।
पूर्व-सैनिक अधिकार रक्षक महासंघ (रजि) ने आज जंतर मंतर पर पूर्व सैनिकों की सर्व संस्थाओ के धरने प्रदर्शन में पेय जल की व्यवस्था की गई और मंच का संचालन उपाध्यक्ष प्रसिद्ध अधिवक्ता एडवोकेट बी पी वैष्णव के द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता पी के सैनी एम एस पी के मुद्दे पर कहा कि अधिकारी और जवान एक ही जोखिम भरे वातावरण मे काम करते है लेकिन उसके लिए अधिकारियो और जवानो को भत्ता मिलता है, उसमें भी असमानता क्यो है उसे शीघ्र समान किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजीत स्वामी, संगठन मंत्री राजवीर यादव, संगठन मंत्री उम्मेद सिह, वेटेरन मुन्नालाल, वेटरन अशोक कुमार और बिजनौर से जिला अध्यक्ष श्री केशव सिहं के नेतृत्व में चार गाड़ीयो मे भर कर जन्तर-मन्तर प्रदर्शन में शिरकत की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

26 फरवरी को ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण संघ का संयुक्त राज्य अधिवेशन करनाल में : पिचोलिया

Mon Feb 20 , 2023
26 फरवरी को ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण संघ का संयुक्त राज्य अधिवेशन करनाल में : पिचोलिया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 करनाल : ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेशाध्यक्ष पंडित ज़िले सिंह पिचोलिया ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement