जांजगीर-चांपा 28 जनवरी 2026/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र अभियान के अंतर्गत सीएमटीसी प्रशिक्षण कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत विकासखंड पामगढ़ में ज्ञान गंगा संकुल पामगढ़ में संचालित प्रशिक्षण केंद्र का भी ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस पहल को ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शासन की इस योजना की सराहना की। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
स्वच्छता, जल संरक्षण व विकसित भारत – जी रामजी योजना की दी गई जानकारी जांजगीर-चांपा, 28 जनवरी 2026/ जिला पंचायत अंतर्गत सभी अमृत सरोवर तटों पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर […]