![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/01/20220118_192326.jpg)
देहरादून: चुनाव आयोग ने कोरोना को देखते हुए उत्तराखंड में 22 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगाई हुई है। और सभी पार्टियां अब वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित कर रहे हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा की विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और रैलियों पर प्रतिबंध है। वह इसलिए क्योंकि कोरोना के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिस वजह से चुनाव आयोग ने राजनीतिक रैलियों पर 22 जनवरी तक रोक लगाई है।
वही आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल जनसभा के माध्यम से प्रदेश के कार्यकर्ता और जनता को संबोधित किया और उनके पेज पर कुल 321 लोग जुड़े थे। और जो भारतीय जनता पार्टी का ऑफिशल पेज है 340 से जुड़े थे। और इससे भारतीय जनता पार्टी बहुत परेशान है। और यही टेंपरामेंट रहा तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों को जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए बहुत कठिनाई आने वाली है। और जो लाखों कार्यकर्ताओं की बात करते हैं और फिर भी वर्चुअल तरीके से जनता को अपने साथ नहीं जोड़ पा रही है। तो कहीं ना कहीं यह भी भारतीय जनता पार्टी के लिए एक टेंशन खड़ी कर सकता है।
अब देखना है कि जो इस बार के चुनाव वर्चुअल माध्यम से हो रहे हैं जब तक सार्वजनिक जनसभाएं और राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग के द्वारा प्रतिबंध नहीं हटाया गया तब तक इसी तरीके से सभी दलों को जनसभा को संबोधित करना पड़ेगा। तो क्या अब भारतीय जनता पार्टी जनता को आकर्षित करने के लिए किस तरीके से आगे की रूपरेखा तैयार करती है। जो कि शीर्ष नेताओं की बात आम जनता तक पहुंच सके यह बड़ा सवाल होगा।