ऑपरेशन कालनेमि, पुलिस ने 5500 से अधिक लोगों का किया सत्यापन, 14 गिरफ्तार

उत्तराखंड देहरादून

ऑपरेशन कालनेमि, पुलिस ने 5500 से अधिक लोगों का किया सत्यापन, 14 गिरफ्तार,
सागर मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि अब और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।

रविवार को पटेल भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत अब तक सभी जिलों में 5500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया जा चुका है।

अब तक की कार्रवाई
कुल सत्यापन: 5500+ लोग
गिरफ्तारियां: 14 आरोपी गिरफ्तार
बांग्लादेशी नागरिक: पकड़े गए विदेशी नागरिकों को बीएसएफ के सहयोग से वापस भेजा गया
निरोधात्मक कार्रवाई: 1182 लोगों पर कार्रवाई
हरिद्वार और देहरादून में सबसे ज्यादा कार्रवाई

आईजी ने बताया कि अब तक सबसे ज्यादा सत्यापन हरिद्वार जिले में हुआ, जहाँ 2704 लोगों की जांच की गई और इनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, देहरादून में 922 लोगों का सत्यापन हुआ, जिनमें से 4 को गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन कालनेमि का उद्देश्य
डॉ. भरणे ने कहा कि यह ऑपरेशन समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है। देवभूमि की पवित्रता और जनता की आस्था के साथ छल करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और मुख्यालय स्तर पर एक समिति का गठन भी किया गया है। यह समिति रोजाना की कार्रवाई की निगरानी कर रही है और शासन को रिपोर्ट भेज रही है।

अन्य जिलों में भी सख्ती
आईजी ने बताया कि टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी लगातार कार्रवाई जारी है। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करें!

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून ड्रग फ्री देवभूमि से नशे की जड़ों को खत्म करने का ऐतिहासिक कदम,

Tue Sep 9 , 2025
सागर मलिक दो बड़े ड्रग्स माफियाओं की गिरफ्तारी उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ […]

You May Like

Breaking News

advertisement