आदेश मेडिकल कालेज के तीन छात्रों ने मुकम्मल की शोध परियोजनाएं

अंबाला : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कालेज व अस्पताल के तीन विद्यार्थियों सेजल, प्रिशा और जगप्रीत (बैच 2021) ने फार्माकोलॉजी विभाग के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक अपनी शोध परियोजनाएं पूर्ण कर ली हैं। यह शोध परियोजनाएं पंडित बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा यू.यू.एच.आर.एस. स्कीम के तहत पूरी की गई हैं। इन शोध कार्यों का उद्देश्य चिकित्सा विज्ञान के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में खोज कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस सराहनीय उपलब्धि पर आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा. एच. एस. गिल, आदेश ग्रुप के निदेशक गुरफतेह सिंह गिल, आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल मोहड़ी के प्रबंध निदेशक गुणतास सिंह गिल और प्रिंसिपल डा. एन. एस. लांबा ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। इस मौके पर प्रिंसीपल डा. एन. एस. लांबा ने कहा कि शोध परियोजनाओं को पूर्ण करने वाले छात्र जिज्ञासा, समर्पण, और वैज्ञानिक सोच के प्रतीक हैं जो चिकित्सा शिक्षा के मूल क्षेत्र में निहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आदेश मेडिकल कालेज छात्रों को शोध को केवल शैक्षणिक औपचारिकता नहीं बल्कि नवाचार, समाधान और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार का माध्यम मानने हेतु प्रेरित करता है।
शोध परियोजनाएं मुकम्मल करने वाले मेडिकल स्टूडेंटस के साथ प्रिंसीपल व स्टॉफ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में जाट सभा कर रही है बेहतरीन कार्य : हरपाल सिंह

Tue Aug 5 , 2025
जाट सभा की कार्यकारिणी ने हरपाल सिंह के जाट सभा में पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 अगस्त : अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में शुगर फेडरेशन हरियाणा के पूर्व चेयरमैन व हरियाणा साहित्य पंजाबी विभाग के निदेशक हरपाल सिंह ने जाट सभा (जाट धर्मशाला) कुरुक्षेत्र के प्रधान […]

You May Like

Breaking News

advertisement