![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221011-WA0064-1024x576.jpg)
पूर्व मुख्यमंत्री की आत्मा की शान्ति हेतु किया शोकसभा का आयोजन।
✍️ संवाददाता मतीउल्लाह
कन्नौज। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय अलीनगर जलालाबाद कन्नौज में अध्ययनरत छात्र – छात्राओ एवं विद्यालय में कार्यरत शिक्षक – शिक्षिकाओ एवं शिक्षामित्रो ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मैनपुरी से वर्त्तमान लोकसभा सदस्य स्वर्गीय श मुलायम सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु मौन धारण करते हुए शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय में कार्यरत शिक्षक – शिक्षिकाओ व शिक्षामित्रो तथा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र – छात्राओ ने दो मिनट का मौन धारण करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अबधनारायण सहायक अध्यापक प्रगति कुमार शिक्षामित्र रावेंन्द्र कुमार पंकज सिंह तथा विद्यालय में अध्ययनरत गरिमा अनन्या प्रिया शिखा मैविस आशी निशांत एकाश जावेद अहम लोकेश अरमान शाकिब श्रृष्टि छवि अंशू गौरी गगन आदि छात्र – छात्राए उपस्थिति रहे।