पीएसी सिपाही की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पति गंभीर ,जंगल में पड़े मिले दंपति

पीएसी सिपाही की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पति गंभीर ,जंगल में पड़े मिले दंपति

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर में तैनात पीएसी सिपाही की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर फरीदपुर इनायत खां के जंगल में दोनों बेहोशी की हालत में पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति रवि, जो पीएसी की आठवीं बटालियन में तैनात हैं, शनिवार सुबह पत्नी के साथ दवा लेने बिथरी थाना क्षेत्र गए थे। दोपहर बाद दोनों जंगल में बेहोश मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नकटिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रवि की हालत अभी भी गंभीर है।
घटना के बाद अफवाह फैली कि दंपति को लूटपाट के दौरान जहर देकर महिला की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारीक ने मामले की जांच की। महिला के बैग में रुपये और जेवर सुरक्षित मिले, और कार भी पास में ही खड़ी थी। इससे लूट की आशंका को खारिज कर दिया गया।
पुलिस का मानना है कि यह मामला जहर के सेवन से जुड़ा हो सकता है। सिपाही रवि की हालत में सुधार होने पर ही घटना के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। रवि मूल रूप से रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के सिहारी गांव के निवासी हैं और पीएसी परिसर के सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे। उनकी तीन बेटियां हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकासखंड बिथरी चैनपुर में 27 फरवरी को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

Sun Feb 23 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : मा0 सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय की अध्यक्षता में दिनांक 27 फरवरी 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे विकासखंड बिथरी चैनपुर में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में विकासखंड बिथरी चैनपुर क्षेत्र के आम जनमानस कार्यक्रम में उपस्थित […]

You May Like

Breaking News

advertisement