फर्जी डॉक्युमेंट्स के सहारे पाकिस्तानी महिला बनी सरकारी टीचर मुकदमा दर्ज

सरताज खान (संवाददाता)

बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी के माधोपुर प्राथमिक स्कूल में तैनात पाकिस्तानी महिला टीचर शुमायला खान के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शुमायला खान पाकिस्तानी महिला हैं। जिन्होंने रामपुर से फर्जी दस्तावेजों को तैयार कराकर यहां पर नौकरी हासिल की। वह पिछले नौ सालों से नौकरी कर रही थी। फिलहाल उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
शुमायला खान पाकिस्तान की रहने वाली हैं। पिछले करीब नौ साल से सरकारी शिक्षिका के पद पर नौकरी कर रही थी। उनकी 6 नवंबर 2015 को नियुक्ति हुई थी। उसने रामपुर से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाया था। जिसके बाद उसका चयन हुआ और वह उसे फतेहगंज पश्चिमी के माधोपुर प्राथमिक स्कूल में तैनाती मिली। वह नौ सालों से मौज की नौकरी करती रहीं। लेकिन इसी बीच किसी ने बरेली जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार से एक गोपनीय शिकायत की। जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच के लिए जांच बैठाई गई। जांच में खुलासा हुआ कि रामपुर सदर एसडीएम ने शुमायला खान का निवास प्रमाण पत्र खारिज कर दिया है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि थाना फतेहगंज पश्चिमी में आरोपी पाकिस्तानी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने महिला को नौकरी से तत्काल बर्खास्त कर दिया। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक पाकिस्तानी नागरिक के सरकारी टीचर बनने के बाद जिले में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही शिक्षा विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। विभाग वेतन की वसूली भी कर सकती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मकान का ताला तोड़कर जेबर नकदी चोरी, एसएसपी से शिकायत

Sat Jan 18 , 2025
मकान का ताला तोड़कर जेबर नकदी चोरी, एसएसपी से शिकायत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना सिरौली क्षेत्र के गांव शिवपुरी की रहने वाली महिला रजनी पत्नी रामबाबू ने घर में हुई चोरी की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।महिला रजनी ने बताया कि 11 […]

You May Like

advertisement