पंचायत चुनाव: निर्वाचन आयोग ने घोषित की नई तिथिया

पंचायत चुनाव: निर्वाचन आयोग ने घोषित की नई तिथिया,
सागर मलिक

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव दो चरणों में 24 और 28 जुलाई को होंगे, जबकि मतगणना 31 जुलाई को की जाएगी।

राज्य के 12 जिलों के 89 ब्लॉकों में इस बार पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। कुल 66,417 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और गांव की सरकार बनाने को लेकर समीकरण साधे जाने लगे हैं।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस, दोनों ही पंचायत चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। इन चुनावों को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का आधार माना जा रहा है। यही कारण है कि दोनों दल रणनीतिक बैठकें कर रहे हैं और जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं।

अगर पंचायत सीटों की संख्या की बात करें, तो अल्मोड़ा जिला सबसे आगे है। यहां पंचायत स्तर की सबसे अधिक सीटें हैं, जिससे यह जिला चुनावी दृष्टिकोण से बेहद अहम हो गया है। दूसरी ओर, कुमाऊं मंडल का चंपावत जिला सबसे कम सीटों के साथ चुनाव में शामिल हो रहा है।

पंचायत चुनावों के जरिए यह भी तय होगा कि ग्रामीण जनता का रुझान किस ओर है। यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक संकेत माने जा रहे हैं, जिससे राजनीतिक दलों की रणनीतियां भी तय होंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने की सतर्कता की अपील

Sun Jun 29 , 2025
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने की सतर्कता की अपील,सागर मलिक उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम […]

You May Like

advertisement