आज होगा पापमोचनी एकादशी का पूजन

आज होगा पापमोचनी एकादशी का पूजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया पापमोचनी एकादशी का महत्व।

कुरुक्षेत्र, 24 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में संत महापुरुषों द्वारा 25 मार्च को श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सर्वकल्याण की भावना से पूजन किया जाएगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि धर्म के अनुसार वैसे तो हर एकादशी व्रत का बहुत ही महत्व माना जाता है। साल में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं। प्रत्येक एकादशी का अपना खास महत्व होता है और इसी तरह चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी बहुत खास माना गया है। जिसे पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है कि इस दिन पूजन से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से जीवन के हर मोड़ पर सफलता हासिल होती है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, बिल्लू पुजारी, दर्शन लाल, लज्जा राम, देवेंद्र कुमार व रवि इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा गर्मियों में चलाएगा पशु पक्षियों के लिए अभियान

Tue Mar 25 , 2025
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा गर्मियों में चलाएगा पशु पक्षियों के लिए अभियान। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा पशु-पक्षियों के लिए की दाना पानी की व्यवस्था। कुरुक्षेत्र, 24 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा हरित कुरुक्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement