राही ब्लॉक की सेमरा सहकारी समिति के उद्घाटन समारोह में सहभागिता

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

राही ब्लॉक की सेमरा सहकारी समिति के उद्घाटन समारोह में सहभागिता

राही ब्लॉक की सेमरा सहकारी समिति के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि भाई चंदन सिंह जी के सौजन्य से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक श्री बृजेश विश्वकर्मा जी, राही ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी जी, जिला सहकारी बैंक के निदेशक श्री कुंवर बहादुर सिंह जी, एडीओ कोऑपरेटिव सहित राही ब्लॉक के अनेक प्रधान, पूर्व प्रधान, सम्मानित किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सहकारिता के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सभी के सहयोग से ग्रामीण विकास और किसान समृद्धि का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं आत्मीय स्वागत के लिए हार्दिक धन्यवाद।

  • विवेक विक्रम सिंह
    अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक, रायबरेली

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement