उत्तराखंड: भाजपा विधायक के बेटे पर भाजपा से जुड़े लोगों ने फायरिंग की,

वी वी न्यूज

काशीपुर: बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे और गनर पर कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग झोंक दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावर भी भाजपा से जुड़े बताये जा रहे हैं। मामला आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दढ़ियाल रोड स्थित प्रकाश हारमोनी कॉलोनी में आगरा से पूर्व भाजपा विधायक कुबेर सिंह का परिवार रहता है।

दरअसल बीते रात साढ़े ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पूर्व विधायक के बेटे प्रत्येन्द्र पाल सिंह और गनर श्याम कुमार कॉलोनी में टहल रहे थे। इसी बीच एक काले रंग की थार ने प्रत्येन्द्र पाल को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कुछ दूर जाकर कार रोकी। इसके बाद कार चालक और उसमें बैठे दूसरे व्यक्ति गाली-गलौच और मारपीट पर उतारू हो गए।

इसी बीच कार चालक ने असलाह निकाल लिया और फायर झोंक दिया। वह गोली बगल से निकल गई। फायर होते ही दोनों घबरा गए। हमलावरों ने हाथ में लिए असलाह के बट से दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। इस बीच आसपास के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर आगरा के पूर्व विधायक कुबेर सिंह एटा स्थित अपने निवास से यहां पहुंचे और मामले की तहरीर आईटीआई थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकुश चौधरी व कृष्णा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा फैसला, बदल दिया इस जगह का नाम, आदेश जारी,

Sun Jan 21 , 2024
वी वी न्यूज उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व रख दिया है। सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व में माँ सीता का पौराणिक मंदिर और महा ऋषि वाल्मीकि आश्रम है जिसकी देखरेख भारतीय […]

You May Like

advertisement