![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230829-WA0031.jpg)
भारतीय मजदूर किसान संगठन के जिला अध्यक्ष बने नवीन गंगवार, लोगों ने दी बधाई
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी भारतीय मजदूर किसान संगठन राष्ट्रवादी ने संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने नवीन गंगवार पुत्र रामपाल गंगवार निवासी ग्राम बगराऊ ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी को मनोनीत पत्र देकर बरेली जिला का जिला अध्यक्ष घोषित किया है।
जिला अध्यक्ष बनने के बाद नवीन गंगवार ने बताया कि वह भारतीय मजदूर किसान संगठन (राष्ट्रवादी) के नीति व सिद्धान्त का पालन करते हुये जाति धर्म के भेद-भाव से ऊपर संगठन के हित में कार्य करेंगे। इस खुशी के मौके पर नये जिला अध्यक्ष नवीन गंगवार को फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता हरीश कातिव, संरक्षण संजीव शर्मा, सौरभ पाठक, डॉ मुदित प्रताप सिंह, बंटी मौर्य, नरेंद्र गंगवार, प्रवीण मौर्य, मेहंदी हसन आदि लोगों ने जिला अध्यक्ष का फूल माला पहनकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।