कला सृष्टि मंच के दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में 45 व 70 से आयु वर्ग के लोगों ने मचाया खूब धमाल

कला सृष्टि मंच के दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में 45 व 70 से आयु वर्ग के लोगों ने मचाया खूब धमाल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

60 से 70 आयु वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम में दिखाए जलवे।
त्यौहारों के सीजन में कला सृष्टि मंच रिश्तों को बनाए रखने का प्रयास। आधुनिकता के परिवेश में कार्यक्रमों के माध्यम से बदलते रिश्तों को मजबूत करने पर बल।
त्यौहारों के अवसर कव्वाली, गायन, अभिनय, नृत्य के साथ सभी ने दिखाए जलवे।

कुरुक्षेत्र, 17 अक्तूबर : कला सृष्टि मंच धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक ऐसी संस्था है जो जो प्रबुद्ध एवं कलाप्रेमी लोगों के द्वारा पिछले करीब पांच वर्षों से कव्वाली, गायन, अभिनय, नृत्य, नाटकों के माध्यम से समाज में बिखेर रही है, रिश्तों में सामंजस्य की विचारधारा लेकर चल रही है। कला सृष्टि मंच कुरुक्षेत्र द्वारा एक निजी होटल में दीपावली महोत्सव के त्यौहारों के सीजन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर संदेश दिया कि रिश्तों को बनाए रखें, घर को सजाए रखें, अपने तो अपने होते हैं अपनों से सपने होते हैं। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव शर्मा एवं स्मिता शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। आधुनिकता के परिवेश में बदलते रिश्तों को मजबूत करने पर बल देते हुए संस्था के प्रमुख बृज शर्मा जो एक अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक कलाकार भी हैं हर त्यौहार पर संस्था के माध्यम स्वस्थ मनोरंजन के साथ समाज को नई दिशा देने वाले कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। हर त्यौहार की भांति इस बार दीपावली, करवाचौथ एवं अहोई अष्टमी पर भी कला सृष्टि मंच के कलाकारों एवं 45 व 70 वर्ष आयु वर्ग के सदस्यों ने खूब रंग जमाया। त्यौहारों के सीजन में नई सोच नई उम्मीद के साथ कार्यक्रम के माध्यम से कला सृष्टि मंच द्वारा समाज को नया संदेश दिया गया। कला सृष्टि मंच कुरुक्षेत्र द्वारा त्यौहारों को अपनो के संग विषय को लेकर आयोजित कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य पुरुषों और महिलाओं ने कव्वाली, गायन, अभिनय, नृत्य विधा इत्यादि प्रस्तुतियों के साथ खूब रंग जमाया। या यह कहें कि पूरा धमाल मचाया तथा जलवे दिखाए तो गलत न होगा। संस्था के संस्थापक प्रसिद्ध रंगकर्मी बृज शर्मा ने बताया कि गत पांच वर्षों से यह संस्था हर तीज त्यौहार मनाने की स्वस्थ परंपरा को जीवंतता प्रदान कर रही है। विशेष रूप से इस संस्था में 45 से 70 आयु वर्ग महिला एवं पुरुष हैं। दीपावली एवं अन्य त्यौहारों को लेकर इन सभी साथियों ने बृज शर्मा के निर्देशन में लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रह है। बृज शर्मा का दावा है कि करीब सौ से अधिक सहयोगियों का यह कला सृष्टि मंच भविष्य में भी समाज में संस्कृति एवं संस्कारों को जीवित रखने के साथ जागरूकता पैदा करने के लिए अपनी बात कहता रहेगा। त्यौहारों के सीजन कार्यक्रम में प्रेरणा संस्था से जय भगवान सिंगला, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से सौरभ चौधरी, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान से डा. सुरेन्द्र मोहन गुप्ता, डा कर्ण शर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डा. शुचिस्मिता, जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर विनोद कौशिक, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश मदान, डा दीपक कौशिक, पंकज शर्मा, भावना, सुशील कुमार, सुरेन्द्र सीकरी, मुनीश जिन्दल, सुनील शर्मा, रमा शर्मा, मंजू सिंगला, शिव कुमार, दीपक कौशिक, दीप्ति जिन्दल, प्रियंका, रमनकान्ता, अन्नपूर्णा शर्मा, प्रेरणा अध्यक्ष रेणु खुंगर, मधु मल्होत्रा, धीरज गुलाटी, संजीव छाबड़ा इत्यादि मौजूद रहे।
कला सृष्टि मंच के दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां देते हुए कलाकार।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नन्हे बच्चों ने अपने स्कूल में लगाई त्रिवेणी,सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने बच्चों को दी इम्यूनिटी बूस्टर किट व जूस

Tue Oct 18 , 2022
नन्हे बच्चों ने अपने स्कूल में लगाई त्रिवेणी,सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने बच्चों को दी इम्यूनिटी बूस्टर किट व जूस। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 17 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का हरित भारत, हरित धरा अभियान निरंतर जारी है। इसी अभियान के अंतर्गत […]

You May Like

advertisement