प्रदेश में पीडीए के वजह से भारतीय जनता पार्टी के लोग परेशान व डरे हुए हैं- धर्मेंद्र यादव

Oplus_131072

, आजमगढ़।
शोषितों,पीड़ितों, वंचितों के मसीहा सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत, युग पुरुष मान्यवर कांशीराम साहब की 92 वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नेहरू हॉल आजमगढ़ में मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का जीवन संघर्षों से भरा है उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर साहब के संविधान के अनुसार पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों को हक और अधिकार दिलाने के लिए समाज में जगह-जगह गोष्ठियां कर समाज को जगाने का काम किया उन्होंने समाज में फैली धर्म और जाति के नाम पर विसंगति को दूर करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। मान्यवर कांशीराम जी और समाजवाद के पुरोधा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने मिलकर सामाजिक न्याय दिलाने के लिए काम करना शुरू किया लेकिन यह सांप्रदायिक फासिस्टवादी ताकतें इस गठबंधन को तोड़ दिया यदि यह गठबंधन रहता तो देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं होती।
देश व प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए मान्यवर कांशीराम और नेताजी के सपनों को पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके जन्मदिन को बहुजन दिवस अर्थात पीडीए दिवस मनाने का फैसला लिया आज प्रदेश में पीडीए के वजह से भारतीय जनता पार्टी के लोग परेशान व डरे हुए हैं पुनः आपस में बांटने का काम करेंगे ऐसी स्थिति में हमारे साथी गांव गांव जाकर पीडीए के बारे में और महापुरुषों के संघर्ष के बारे में जानकारी दें और सन् 2027 में पीडीए कि सरकार बनाने के लिए व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए संकल्पित होकर मेहनत करें और जनता में जागरूकता पैदा करें।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पार्लियामेंट में बार-बार यह क्वेश्चन लगती है कि देश में आईएएस, आईपीएस, प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव आदि बड़े पदों पर बैठे लोगों की संख्या किस वर्ग की कितनी है लेकिन सरकार जवाब नहीं देती आज नीतियों में आरक्षण का कोटा सामान्य वर्ग के लोगों को बांट दिया जा रहा है पिछड़े, दलितों को जो नौकरियों में भागीदारी मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है इसके लिए हम लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा और जब अपनी सरकार बनाएंगे तो अधिकार व आरक्षण जनता को दिलाने का काम करेंगे।
सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि भाजपा कि देश व प्रदेश की सरकार पिछड़ों, दलितों के आरक्षण को लूट रही है भाजपा मनुस्मृति का राज लाना चाहती है डॉ आंबेडकर के संविधान को खत्म करना चाहती है जो देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व कार्यक्रम का संचालन स.पा. अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव सांसद दरोगा प्रसाद सरोज विधायक आलमबदी आजमी,डॉ संग्राम यादव, बेचई सरोज, नफीस अहमद, पूजा सरोज, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, डॉ. एच. एन. सिंह पटेल, जिला पंचायत विजय यादव,पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, अभय नारायण पटेल,
जी.एस. प्रियदर्शी, पंचम बाबू, संतोष कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद,गौरव यादव रिंकू, दुर्गेश यादव, कुणाल मौर्य, विवेक सिंह,इं. अभिषेक यादव,आदि लोगों उपस्थित रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ एक कदम स्वच्छता की ओर

Mon Mar 16 , 2026
आजमगढ़ एक कदम स्वच्छता की ओर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी द्वारा साफ सफाई करते हुए जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत में है बाजार टोला मोहल्ला में विशेष साफ-सफाई करते हुए आज दिनांक 16 मार्च […]

You May Like

advertisement