सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को मई महीने का राशन किया गया वितरण

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को मई महीने का राशन किया गया वितरण।

समाज सेवक दविंदर बजाज एवं जगदीश कक्कड़ एडवोकेट मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।

पंजाब (फिरोजपुर)
18 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज प्रधान की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को मई महीने का राशन वितरण किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आज के राशन वितरण का जो भी खर्चा है वह श्री जगदीश कक्कड़ एडवोकेट परिवार की ओर से अदा किया गया है।
श्री दविंदर बजाज एवं जगदीश कक्कड़ एडवोकेट मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। इनकी कार्य शैली को देखते हुए हम इस वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करते हैं। लेकिन हमारा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए। और यह सोसाइटी इन जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को पूरा कर रही हैं।

   भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से कक्कड़ परिवार और सरबत के भले के लिए कामना की गई। श्री जगदीश बजाज ने मुख्य अतिथियों को सम्मान के तौर पर सिरोपा भेंट किया।

       इस मौके पर जगदीश बजाज, दविंदर बजाज, ब्रज भूषण धवन, जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, कृष्ण कुमार,कुलदीप शर्मा, विनोद नरूला ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व संवाद केंद्र द्वारा नारद जयंती समारोह का आयोजन

Sun May 18 , 2025
विश्व संवाद केंद्र द्वारा नारद जयंती समारोह का आयोजन वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरूक्षेत्र : विश्वसंवाद केंद्र द्वारा आज नारद जयंती का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल में किया गया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र जिले के 38 पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement