भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी फिरोजपुर में किया गया पौधारोपण

फिरोजपुर 10 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

जगतगुरु शंकराचार्यजी महाराज की कृपा से भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी मोगा रोड फिरोजपुर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।  पर्यावरण  की संभाल तथा आसपास को साफ सुथरा रखने के लिए और भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी के कंपाउंड में फलदार तथा औषधी गुणों से युक्त पौधे लगाए गए। प्रधान विनोद शर्मा ने आई हुई शख्सियतों का स्वागत किया। उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्री आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने भारत को प्लास्टिक मुक्त करने के आह्वान पर सरकार का साथ देने  के  लिए कहा ।ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते हुए संकट को ध्यान में रखते हुए धरती को हरा भरा बनाने के लिए फिरोजपुर में किए जा रहे श्री आदित्य वाहिनी के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य शख्सियेतो का सम्मान किया गया ।श्री हनुमान चालीसा का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सर्व श्री सतपाल खुराना, विशाल गोयल डॉक्टर कुलभूषण  अग्निहोत्री, मदन मुनियाल ,सत्येंद्र शर्मा ,गुरप्रीत जी अशोक कुमार अरुण  असाटी , पीडी सिंह ,एमएस बाजवा, जसवीर सिंह, विशाल सिंगला, लज्जा शंकर एवं सुनील शुक्ला महासचिव शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਸਕੂਲ ਵੱਲੋਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੇ 75 ਵਰ੍ਹਿਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ “ਹਰ ਘਰ ਤਿਰੰਗਾ “ਪੈਦਲ ਰੈਲੀ ਕੱਢੀ ਗਈ</em>

Wed Aug 10 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 10 ਅਗਸਤ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਮਾਨਯੋਗ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸਿੰਘ ਆਈਏਐਸ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫਸਰ (ਸਿ.ਸਿ) ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ, ਡਿਪਟੀ ਡੀਈਓ ਕੋਮਲ ਅਰੋੜਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸ਼ਾਲੁ ਰਤਨ ਜੀ ਦੀ ਦੇਖ ਰੇਖ ਵਿੱਚ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੇ 75 ਵਰ੍ਹਿਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਹਰ ਘਰ ਤਿਰੰਗਾ […]

You May Like

advertisement