बरेली: विश्व पृथ्वी दिवस पर वसीम बरेलवी के आवास पर तुलसी का पौधा लगाकर किया पौधारोपण

विश्व पृथ्वी दिवस पर वसीम बरेलवी के आवास पर तुलसी का पौधा लगाकर किया पौधारोपण

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर फूटा दरवाजा स्थित मशहूर शायर प्रो. वसीम बरेलवी के आवास की बगिया को तुलसी का पौधा लगाकर आबाद कर दिया। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव सत्येन्द्र कुमार सक्सेना, वेदप्रकाश और ए. एल.गुप्ता ने वसीम साहब को तुलसी का पौधा भेंट किया और उनकी बगिया में तुलसी, मीठी नीम, बेल, बांस सहित अनेक उपयोगी पौधे लगाए।प्रो.वसीम बरेलवी की पत्नी नखत वसीम ने कहा कि वर्ष में कई बार मानव सेवा क्लब उनकी बगिया में पौधे लगाकर नेक काम करता है उनका कहना है कि वह अपनी बगिया में लगे पौधों की बच्चों की तरह सेवा करती हैं उनका वैसा ही पालन पोषण करती हैं। क्लब के संरक्षक प्रो. वसीम बरेलवी ने कहा कि पौधे ईश्वर का रूप हैं वह हमारे जीवन की रक्षा करते हैं उन्होंने कहा कि हम धरा पर जितने अधिक पौधे लगाएंगे उसका तापमान उतना की कम होगा। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि पृथ्वी दिवस और पर्यावरण दिवस के अलावा भी उनका क्लब साल भर कहीं न कहीं पौधारोपण करता है। कार्यक्रम में सत्येन्द्र सक्सेना, अगन लाल गुप्ता, वेद प्रकाश सक्सेना उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: सिविल डिफेंस ने ईद पर दिया अमन-प्रेम का संदेशईदगाह और दरगाह आला हजरत पर वार्डन्स ने व्यवस्था में किया सहयोग

Sat Apr 22 , 2023
सिविल डिफेंस ने ईद पर दिया अमन-प्रेम का संदेशईदगाह और दरगाह आला हजरत पर वार्डन्स ने व्यवस्था में किया सहयोग_ दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर के उपनियंत्रक राकेश कुमार मिश्रा एवं चीफ वार्डन राजीव शर्मा के निर्देशानुसार ईद के मुबारक मौके पर सिविल डिफेंस के वार्डन्स ने […]

You May Like

advertisement