कर दो क्षमा किशोरी अपराध मेरे सारे, बड़ी आस लेकर आया दरबार तुम्हारे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण की पावन कथा के अंतर्गत मनाया गया पवन विवाह महोत्सव भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण करते हुए कथा व्यास पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा अंकुर जी महाराज ने आज कथा के सिस्टम दिवस भगवान की लीलाओं के विषय में श्रोताओं को बताया, तथा विकास पंडित गोपाल कृष्ण भगवान श्री कृष्ण के विवाह महोत्सव की पावन लीला का श्रवण करवाया, भगवान श्री कृष्ण ने रुक्मणी जी के साथ विवाह किया जिन रुक्मणी जी ने भगवान श्री कृष्ण को श्रावणों के द्वारा सुना और सुनकर के भगवान श्री कृष्ण को अपना पति मान लिया कथा व्यास ने बताया कि परमात्मा केवल समर्पण भाव से मिलते हैं, जिसके भीतर समर्पण है भगवान उसका वर्णन कर लेते हैं, परमात्मा के लिए जीव मात्र को केवल निष्काम भाग चाहिए निष्काम भाव से भगवान का भजन करें परमात्मा आपके भीतर ही विराजमान हो जाएंगे आपके अंतःकरण में भगवान का दर्शन हो जाएगा कथा ब्याज पंडित को पत्र मिश्रा ने “आओ मेरी सखियों मुझे मेहंदी लगा दो, मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो,… मैं तो दुल्हन बनूंगी अपने श्याम की” भजन गायक जगदीश भाटिया ने भजन गाया,”कर दो क्षमता किशोरी अपराध मेरे सारे”… आदि भजनों द्वारा भागवत की कथा में सभी श्रोताओं को भाव बिभोर किया। विनोद ग्रोवर, भजन गायक जगदीश भाटिया,विजय बंसल, दीपक भाटिया, राम प्रकाश द्विवेदी, दीपक अरोड़ा ।




