जांच एजेन्सियों का दुरूपयोग कर रहे है पी.एम. मोदी – प्रिंस शर्मा
युवा कांग्रेस ने किया आज मोदी, ई.डी. का पुतला दहन

जांजगीर-चाम्पा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कटपुतली की काम कर रही ई.डी. और सी.बी.आई. को एक दिखाकर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में आयोजित पी.एम. और ई.डी. के पुतले दहन कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेसियों ने दो पालतु कुत्तो के गले में ई.डी. और सी.बी.आई. का बोर्ड लटकाकर किये गये जोरदार प्रदर्शन के माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ई.डी. और सी.बी.आई. का दुरूपयोग किये जाने का विरोध किया गया। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा सरकार और उसके मुखिया पी.एम. नरेन्द्र मोदी देश को तानाशाह की तरह चला रहे है। उनके द्वारा अपने नाकामियों, भ्रष्टाचार को छुपाने हेतु देश के विपक्ष को खत्म करने देश की केन्द्रीय सरकारी संस्था ई.डी., सी.बी.आई., और आई.टी. का दुरूपयोग कर खुलेआम लोकतंत्र की हत्या किया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की संवैधानिक संस्थाओं, न्यायालयों पर अघोशित रूप से कब्जा कर अपने मनमाखिक फैसले कराकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। नरेन्द्र मोदी अपने उद्योगपति मित्र गौतम अडानी के पास देश के प्रमुख औद्योगिक घराने को बेच रहे है। वही दुसरी ओर जो उद्योगपति अपनी संस्थाओं को गौतम अडानी के पास नहीं बेच रहे है। उन पर सेबी ई.डी., सी.बी.आई., आई.टी.आई. का छापा डलवाकर उन्हें ब्लेक मेलिंग कर उनके संस्थाओं को अपने मित्र उद्योगपति गौतम अडानी को जबरदस्ती बेचने का दबाव डाला जा रहा है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केन्द्र की मोदी सरकार के ईशारे पर ई.डी. ने कांग्रेस के 50वें अधिवेशन में बाधा डालने के लिये कांग्रेसी नेताओं के घर पर ई.डी. द्वारा छापा करवाया है। प्रदेश की युवाओं की समस्याओं को सुनने वाले नेता विधायक देवेन्द्र यादव के युवाओं में बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखलाकर उनके घर पर ई.डी. का छापा मरवाया है। जिसे युवा कांग्रेस कभी बर्दास्त नहीं करेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ इंका नेता दिनेश शर्मा, देवेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, सभापति विवेक सिसोदिया, एल्डरमेन रफीक सिद्धिकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, सभापति रामविलास राठौर, पार्षद दुलौरिन चौरसिया, श्रीमती हेमलता राठौर, मुस्कान परवीन, गार्गी तिवारी, हीरा उपाध्याय, अजीत सिंह राणा, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, महारथी बघेल, परमेश्वर निर्मले, बबला तिवारी, दिनेश पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, रामकुमार यादव, विधानसभा अध्यक्षद्वय पंकज शुक्ला व जशमीत सिंह गांधी, आकाश तिवारी, मयंक थवाईत, भोलू यादव, राजा सिद्धिकी, राजा खान, अजय निर्मलकर, प्रतीक सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, गुड्डू पठान, अतीक कुरैशी, अनिल राठौर, दिलीप कश्यप, खगेन्द्र कश्यप, प्रशांत सिंह, लिंकन रात्रे, संतोश दुबे, गोविन्दा परमहंश, मनहरण यादव, कमल मरावी, जितेन्द्र दीनकर, रवि यादव, संजीव साहू, अमन तिवारी, राहुल खरे, भूपेन्द्र यादव, जय सेवायक, विनोद चक्रवर्ती, राहुल कुमार रात्रे, रामकिशन लहरे, नरेन्द्र कर्श, अमर सिंह, प्रथम जांगड़े, आकाश खरे, मनीश खरे, विकास जायसवाल, कमलेश यादव, कल्लू रोहिदास, वीरेन्द्र श्रीवास, रसीद खान, फरीद खान सहित सैकड़ों की तादात में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने दो बैट्री सहित चार चोरों को पकड़कर भेजा दिया जेल

Thu Feb 23 , 2023
पुलिस ने दो बैट्री सहित चार चोरों को पकड़कर भेजा दिया जेल दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : सी बी गंज थाना पुलिस ने ट्रक मालिक की सूचना पर एक अभियुक्त की निशानदेही पर छापामार कर ट्रक की दो बैट्री सहित तीन अन्य आरोपी चारों को पकड़ लिया । पुलिस ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement