Uncategorized

पीएम श्री विद्यालय बच्चों की प्रतिभा निकालने का बड़ा प्लेटफॉर्म: डीएम

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

पीएम श्री विद्यालय बच्चों की प्रतिभा निकालने का बड़ा प्लेटफॉर्म: डीएम

डीएम व एसपी ने द्वितीय पीएमश्री विद्यालयों की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का किया शुभारंभ

जनपद के 30 पीएमश्री विद्यालयों के बच्चे पुलिस लाइन्स के मैदान में दिखाई अपनी प्रतिभा

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को दी गई किट और प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

रायबरेली:- 14 मार्च 2026
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित पीएम श्री विद्यालयों में छिपी खेलकूद प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइंस मैदान में दूसरी जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 30 पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों के लिए आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। पीएम श्री स्कूलों में कायाकल्प के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, इसके माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिला था।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि जनपद में 30 विद्यालय पीएम श्री योजना के तहत संचालित हो रहे हैं। यह सभी स्कूल मॉडल स्कूल की तरह विकसित किए जा रहे हैं। पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों की दूसरी खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इनमें एकल गीत, लोक नृत्य और समूह गान की प्रस्तुतियां शामिल थीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।
क्रीड़ा प्रभारी बीईओ बृजलाल और डॉ. सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि पठन-पाठन के साथ सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहें। इस प्लेटफार्म के जरिए बच्चों को बेहतर मंच मिल रहा है ताकि वह यहां पर आकर अपनी प्रतिभा को दिखाएं और आगे बढ़ें। प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को बीईओ राही ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर, प्रतिभागी बच्चों को टी-शर्ट, नेकर और कैप वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पीएम श्री विद्यालय रोझइया भीखमशाह के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक द्विवेदी और स्काउट मास्टर शिवशरण सिंह ने किया।
इस मौके बीईओ नगर सुरेंद्र कुमार, एसआरजी राजवंत, सुनील यादव, जिला खेल प्रभारी रेनू शुक्ला व मोहम्मद शोएब, निरुपमा बाजपेई, सुनीता सिंह, विमला, रुपेश शुक्ला, सरोजनी मौर्य, मालती, रश्मि बाजपेई, सुनीता वर्मा, महेंद्र यादव, दीपक, पंकज तिवारी, ऊषा, संदीप वर्मा, विनोद सिंह, रेखा सिंह, ज्ञान, मुनीश आदि लोग मौजूद रहे।

बॉक्स

प्रतियोगिता में बच्चों का यह रहा परिणाम

      जनपदीय खेलकूद व सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक वर्ग की बालक व बालिका में क्रमशः गोला फेंक में अभय व रोजनीन पहले, अमरजीत व पूजा दूसरे, अभय व कोमल तीसरे, चक्रक्षेपण में दीपान्शु व पूजा पहले, राम व रोजनीन दूसरे व कृष्णा व नैेशी तीसरे, लम्बीकूद में अभय व नैंशी पहले, रबी व लक्ष्मी दूसरे, सम्राट व प्रिया शर्मा तीसरे, 100 मीटर में सम्राट व नैनशी पहले, विपिन व रीना यादव दूसरे, रवि व खुशी तीसरे, 200 मीटर में अभय व नैंशी पहले, आयुष व खुशी दूसरे, अनमोल व कंचन तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा पोस्टर प्रतियोगिता में पीएम श्री रोझइया भीखमशाह के अनुराम प्रथम, पीएम श्री राही की साक्षी दूसरे व पीएम श्री हैबतमऊ की नैना तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृति कार्यक्रम में पहला स्थान पीएम श्री रोझइया भीखमशाह, दूसरा पीएम श्री राजकीय विद्यालय लालगंज व तीसरा स्थान पीएम श्री हैबतमऊ को प्राप्त हुआ।

पीएम श्री प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम पहले, शिवा दूसरे व रजनीश तीसरे, बालिका वर्ग में ऊषा पहले, अनामिका दूसरे, सोनी तीसरे, 200 मीटर में पीएम श्री लालगंज के आर्यन पहले, अंश दूसरे व गौरव तीसरे, संध्या पहले, मुस्कान दूसरे व सोनली तीसरे स्थान पर रही। लम्बी कूद में बालक वर्ग में शिवम पहले, शिवा दूसरे व रजीनीश तीसरे, बालिका वर्ग में ऊषा पहले, सोनाली दूसरे व सोनी तीसरे स्थान पर रही।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel