बरेली: बरेली के कवि एवं समाजसेवी दिल्ली में किए गए सम्मानित

बरेली के कवि एवं समाजसेवी दिल्ली में किए गए सम्मानित

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय साहित्यकार संघ दिल्ली इकाई के द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह एवं काव्य संध्या का आयोजन द्वारका स्थित एक मॉल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं कवि जयप्रकाश रावत, अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कवियत्री डॉ मधु चतुर्वेदी एवं विशिष्ट आतिथ्य कवि पंडित साहित्य कुमार चंचल , कवि ए सी पी विजय सिंह एवं मुंबई के हास्य सम्राट हरीश शर्मा यमदूत एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि डॉक्टर कमलकांत तिवारी, लेखक एवं कवि डॉक्टर श्वेत केतु शर्मा एवं फरीदाबाद के कवि एवं समाजसेवी उदितेंदु निश्चल आदि लोगों ने अपने सुंदर एवं प्रभावशाली काव्य पाठ से बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मुंबई एवं दिल्ली एनसीआर के समाजसेवियों एवं काव्य अनुरागियों को शॉल ओढ़ाकर, पटका एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ धर्मेंद्र सिंह एवं कंचन झा के द्वारा संगीत सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में बरेली से पधारीं समाजसेविकाओं शालू सक्सेना, सुधा देवी , कवि डॉक्टर आर सी पांडे, डॉक्टर श्वेत केतु शर्मा कवि डॉक्टर कमलकांत तिवारी, रामप्रकाश सिंह ओज ,रामकुमार भारद्वाज अफरोज, शाहजहांपुर के कवि इंदु भूषण पांडे अजनबी, बदायूं के कवि निशांत बदायूंनी, गाजियाबाद की कवियत्री डॉक्टर प्राची गर्ग,ण दिल्ली की समाज सेविका निर्भया कांड में बयान दर्ज करने वाली उषा चतुर्वेदी, समाजसेविका रेखा झिंगन ,एटा के बलराम सरस ,राकेश शम्स, काशीपुर के प्रतोष मिश्रा, उन्नाव के ध्रुव चंद्र त्रिपाठी ,नोएडा की स्मिता श्रीवास्तव ,नोएडा के सतीश दीक्षित ,सत्यार्थ दीक्षित, पीलीभीत के निलेश कुमार, दिल्ली के कृष्ण गोपाल सोलंकी ,राजवीर खोरडा , इंस्पेक्टर प्रभांशु कुमार, मुकेश शर्मा अनमोल, गाजियाबाद की अर्चना पांडे ,बबीता राणा, पंकज राणा ,मीनाक्षी भसीन, आगरा से अंशु छौंकर, सविता सिंह ,नवीन आर्य ,डाॅ सृष्टि अग्रवाल आदि ने काव्य पाठ किया और उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जी एम सुरेश चंद्र शर्मा ,कविता शर्मा, श्रीकांत शर्मा, पल्लवी शर्मा के अतिरिक्त बहुत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रोतागण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवि एवं समाजसेवी ऋषि कुमार शर्मा च्यवन द्वारा एवं कवि सतीश दीक्षित द्वारा किया गया ।इसमें विशेष सहयोग प्रियंका,साजू, सुशेम विश्वास एवं भीम का रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का बरेली जंक्शन पर सम्राट अशोक क्लब के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

Sun Aug 27 , 2023
अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का बरेली जंक्शन पर सम्राट अशोक क्लब के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई निवासी नवयुवक पर्वतारोही माननीय अभिनीत मौर्य ने दिनाँक 22 अगस्त 2023 को प्रात: 06 बजे यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊँचे शिखर […]

You May Like

Breaking News

advertisement