रचित काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण – अलका गुप्ता

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय काव्यधारा बरेली इकाई के तत्वावधान में स्थानीय बदायूं रोड स्थित आजाद पैलेस में कवि सम्मेलन, पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कमल आनंद एवं विशिष्ट अतिथिगण रामपुर से पधारे राजवीर सिंह ‘राज’, रागिनी गर्ग ‘चुनमुन’ एवं स्थानीय कवयित्री अलका गुप्ता रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की।
माॅं शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम सत्र में अलका गुप्ता रचित काव्य संग्रह ‘काव्यानुभूति की तरंगें’ का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया ।
पुस्तक पर समीक्षात्मक प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक जितेंद्र कमल ‘आनंद’ ने कहा कि ‘काव्यानुभूति की तरंगें’ काव्य कृति की रचनाऍं पाठकों को जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करती हैं और उन्हें कवि की भावनाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं। द्वितीय सत्र में साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’,राजबाला ‘धैर्य’, सुभाष रावत ‘राहत बरेलवी’, शालिनी शर्मा मुक्ता, राजवीर सिंह राज , रागिनी गर्ग ‘चुनमुन’, अलका गुप्ता,रामकुमार ‘अफरोज’, राम प्रकाश सिंह ‘ओज’ एवं उमेश ‘अद्भुत’ को सम्मानित किया गया सम्मान स्वरूप शाॅल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कमल ‘आनंद’ , राष्ट्रीय महामंत्री राम किशोर वर्मा,महासचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट एवं वीर सिंह आजाद द्वारा प्रदान किया गया।
तृतीय सत्र में कवि सम्मेलन हुआ जिसमें नगर एवं बाहर से पधारे कवियों ने अपने सरस काव्य पाठ से देर रात तक समां बाॅंधे रखा और श्रोताओं को एक से बढ़कर एक रचनाओं से मन मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महासचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, उपाध्यक्ष राजबाला ‘धैर्य’,वीर सिंह आजाद, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, किरन प्रजापति दिलवारी, लक्ष्वेश्वर राजू, भारतेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह (शाहजहांपुर), रामधनी निर्मल, धर्मपाल सिंह चौहान ‘धर्म’, मनोज दीक्षित ‘ टिंकू’, राजकुमार अग्रवाल, नरेश मिश्रा एवं संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव राम किशोर वर्मा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

9 जुलाई बुद्ध को दरगाह पर मनाया जायेगा उर्स-ए-नूरी

Tue Jul 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के छोटे साहिबजादे मुफ्ती-ए-आज़म हिंद हज़रत मौलाना मुस्तफा रज़ा खान रहमतुल्लाह का 45 वॉ एक रोज़ा उर्स-ए-नूरी 09 जुलाई बुद्ध को दरगाह परिसर में मनाया जाएगा। उर्स का आगाज़ बाद नमाज़-ए-फ़ज़्र कुरानख्वानी से होगा। दिन में नात-ओ-मनकबत का दौर जारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement