पुलिस सतर्क मित्र” नामक WhatsApp- 7839860411आधारित चैटबोट सेवा का शुभारम्भ

पुलिस सतर्क मित्र” नामक WhatsApp- 7839860411आधारित चैटबोट सेवा का शुभारम्भ, 7839860411 पर “Hi” या कोई भी संदेश भेज कर भाषा चयन कर सकते हैं

आजमगढ़: अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा जोन वाराणसी जोन के समस्त जनपदों में “पुलिस सतर्क मित्र” नामक WhatsApp-आधारित चैटबोट सेवा का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में VC के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के वरिष्ठ पत्रकारगण मौजूद रहे। यह सेवा आज से जनपद आजमगढ़ में भी प्रारम्भ की जा रही है। पुलिस सतर्क मित्र WhatsApp बोट के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल फोन पर WhatsApp का उपयोग कर अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को सरल, सुरक्षित एवं गोपनीय रूप से उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अंतर्गत नागरिक निम्नलिखित विषयों से संबंधित शिकायत, सूचना दे सकते हैं—

➡ गौ तस्करी / गोहत्या

➡ मादक पदार्थों की तस्करी

➡ अवैध हथियार

➡ जुआ / सट्टा

➡ महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध

➡ मानव तस्करी

➡ पुलिस भ्रष्टाचार

➡ अवैध खनन आदि

पुलिस सतर्क मित्र WhatsApp बोट क्या है?

पुलिस सतर्क मित्र एक WhatsApp चैटबोट (ऑटोमेटेड सिस्टम) है, जिसका मुख्य उद्देश्य—

✔ नागरिकों को गुमनाम (अनाम) रूप से अपराध की सूचना देने का अवसर प्रदान करना

✔ पुलिस तक तेज़ एवं विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना

✔ जनता और पुलिस के मध्य सुरक्षित एवं प्रभावी संवाद स्थापित करना है

*गोपनीयता (Anonymity):-*

इस सेवा की विशेषता यह है कि सूचना देने वाले नागरिक की पहचान (नाम/फोन नंबर) पुलिस को प्रदर्शित नहीं होती, जिससे नागरिक बिना किसी भय के अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दे सकते हैं।

*WhatsApp बोट का उपयोग कैसे करें:-*

यह सेवा अत्यंत सरल है, इसके लिए किसी अलग ऐप को इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं है।

अपने मोबाइल से WhatsApp खोलकर नंबर 7839860411 पर “Hi” या कोई भी संदेश भेजें।

बोट द्वारा पूछी गई भाषा (हिंदी/अन्य) का चयन करें।

समय, स्थान एवं अपराध के प्रकार से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दें।

आवश्यक होने पर टेक्स्ट, ऑडियो, फोटो अथवा वीडियो (जैसे CCTV फुटेज) भी भेज सकते हैं।

बाद समाप्त VC वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा  पुलिस सतर्क मित्र WhatsApp बोट  के संंबंध में पत्रकारगण द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देकर शंका का समाधान किया गया। उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंता की।

प्राप्त सूचना का परीक्षण कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाती है तथा आपको स्वचालित फीडबैक भी प्राप्त होता है।

जनपद पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि पुलिस सतर्क मित्र WhatsApp बोट का अधिकाधिक उपयोग कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में शिथिलता

Fri Jan 23 , 2026
27 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित महासमुंद 23 जनवरी 2026/ जिले में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की 183 शालाओं में आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे।जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया […]

You May Like

advertisement