पुलिस सदैव सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर : दिनेश सिंह

पुलिस सदैव सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर : दिनेश सिंह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 94161 91877

किडजी स्कूल के बच्चों ने पुलिस थाने में देखें जन संपर्क कक्ष, महिला हेल्प डेस्क,कंप्यूटर कक्ष।

कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त :
सुरक्षा नियमों की जागरूकता मुहिम के तहत किड्जी कल्याण नगर के बच्चों ने आज केयूके पुलिस स्टेशन का भ्रमण किया और एसएचओ दिनेश सिंह चौहान से मिल कर उनका धन्यवाद किया।विद्यालय की प्रिंसिपल एकजोत कौर ने एसएचओ को राष्ट्रीय तिरंगा भेंट कर सुरक्षा और सुरक्षाबलों के प्रति आभार व्यक्त किया। मैडम कविता ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। एसएचओ दिनेश सिंह चौहान ने सभी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बच्चों के उत्साह और जोश को देखते हुए उन्हें पुलिस थाने के विभिन्न कक्षों जैसे कि आपातकालीन संपर्क कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, लॉकअप कक्ष आदि का विजिट कराते हुए पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आजादी को सुरक्षित रखना के महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए जीवन में पालन करने योग्य ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जागरूक किया। एसएचओ ने बच्चों को आश्वस्त किया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। बच्चों ने पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। प्रिंसिपल एकजोत कौर ने बताया कि किड्जी कल्याण नगर की कक्षा के.जी. के विद्यार्थियों ने सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक होने के लिए आज ब्रह्मसरोवर के पास केयूके पुलिस थाने का विजिट किया। इस विजिट से बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता प्राप्त हुई। विद्यालय प्रबंधक आदित्य वत्स ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानने का अवसर मिलता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत और संकीर्तन करने से भगवान् श्री कृष्ण की कृपा मिलती है : डॉ. सुरेश मिश्रा

Wed Aug 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : हार्मनी ऑकल्ट वास्तु जोन, पिपली (कुरुक्षेत्र) के अध्यक्ष व श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि श्री मार्तण्ड पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त 2025 को रात 11:50 बजे आरंभ होकर […]

You May Like

advertisement