बारंगम 16 वां रंग महोत्सव के अन्तर्गत नाट्य संस्था चित्रण कला मंच समिति द्वारा प्रस्तुत नाट्य संस्था चित्रण कला मंच समिति द्वारा प्रस्तुत नाटक बिखरे बिम्ब किया गया प्रस्तुत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रंगालय अकैडमी ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी बरेली द्वारा आयोजित बारंगम (16वां बरेली रंग महोत्सव) के अंतर्गत 6जनवरी 2026 को लखनऊ की नाट्य संस्था चित्रण कला मंच समिति द्वारा प्रस्तुत नाटक बिखरे बिम्ब प्रस्तुत किया गया भारतीय नाट्य जगत के प्रख्यात कथाकार, अभिनेता – श्री गिरीश कर्नाड,द्वारा लिखित एवम नाट्य परिकल्पना व निर्देशन- विपिन कुमार के द्वारा प्रस्तुत
नाटक बिखरे बिम्ब में नायिका मंजुला नामक एक कन्नड़ कहानी लेखिका है जो कन्नड़ भाषा में अपनी लघु कहानी लिखनी है लेकिन अचानक एक दिन अंग्रेजी भाषा में एक उपन्यास लिखकर एक महान लेखिका बन जाती है इस उपन्यास से उनको आर्थिक लाभ भी बहुत हुआ इस उपन्यास के चर्चे विश्व स्तर पर हो रहे हैं यह उपन्यास लिख पाना कैसे संभव हुआ अपने लेखन के विषय में बात करने के लिए उनको एक टी वी चैनल में आमंत्रित किया जाता है, इंटरव्यू में वह बताती है कि उपन्यास लिख पाना कैसे संभव हुआ क्या परेशानियां हुई वह ख्याति प्राप्त लेखिका कैसे बन गई आदि आदि, इंटरव्यू खत्म करने पर जब वह जाने को ही होती है तभी उसका अंतर मन (बिम्ब ) प्रकट होकर उसे रोकता है और उसके द्वारा लिखे उपन्यास की सच्चाई जानने के लिए बात करने को विवश करता है बातों के दौरान परेशान होकर झाल्लाकर मंजुला कबूल करती है कि यह महान उपन्यास आज जो विश्व स्तर की कृति बना हुआ है वह उसने नहीं उसकी छोटी बहन मालिनी ने लिखा है जो अब जीवित नहीं है, छोटी बहन द्वारा लिखे उपन्यास को अपने नाम से छपवाने की तमाम वजहों को भी वह बताती है,नाटक मे अनामिका शुक्ला,चारु शुक्ला,अजय कुमार ,संतोष कुमार,राहुल कुमार एवं प्रिंस कुमार का विशेष सहयोग रहा।नाटक की परिकल्पना एवम निर्देशन विपिन कुमार का रहा।दूसरे क्रम पर कोशिस थिएटर बैतूल मध्य प्रदेश के कलाकारों ने विकास बाहरी द्वारा लिखित एवम श्रीश द्वारा निर्देशित नाटक में आम आदमी की ज़िंदगी का सजीव प्रस्तुति की गई। इससे पहले कार्य क्रम का शुभारंभ पार्षद राजेश अग्रवाल, सुभाष कथूरिया ने किया।कार्यक्रम का संयोजन शैलेन्द्र कुमार ने किया।निर्णायक मंडल में राजीव शर्मा,संजीव शुक्ला रहे। इसके अतिरिक्त बरंगम-2026 में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा की प्रस्तुतिया की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कालाढूंगी के पत्तापानी गांव में गन्ने के खेत से मिला मादा गुलदार का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Wed Jan 7 , 2026
कालाढूगी/हल्द्वानी रिपोर्टर -ज़फर अंसारी रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले बैलपड़ाव रेंज के पत्तापानी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने के खेत में एक गुलदार का शव पड़ा मिला, शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement